WAVES 2025 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: मनोरंजन उद्योग को मिला नया मंच, बॉलीवुड सितारों ने बताया ऐतिहासिक पल

Bollywod

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ‘WAVES 2025’ सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में किया। यह चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन न केवल भारत के सिनेमा जगत को प्रोत्साहित करने वाला मंच बन गया है, बल्कि इसमें देश-विदेश की हस्तियों की भागीदारी इसे ऐतिहासिक बना रही है।

पीएम मोदी बोले: 'भारतीय सिनेमा ने देश को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया'

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“आज 1 मई है, और 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' रिलीज हुई थी। बीते 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि भारत की संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित भी किया।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की कहानी, उसकी संवेदनाएं और उसकी पहचान दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों तक भारतीय सिनेमा के ज़रिये पहुंची है।

सितारों की मौजूदगी में चमका मंच

इस सम्मेलन में शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और मनीषा कोइराला जैसे सितारों ने शिरकत की।
अनुपम खेर ने इस आयोजन को “भारत के लिए एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक क्षण” बताया।
मनीषा कोइराला ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि “उनके नेतृत्व में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा मिल रही है।”
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इसे गर्व का क्षण बताया।

दिग्गजों से सजे रहेंगे सेशन

'लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडिया'ज सोल' नामक विशेष पैनल में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती स्पीकर्स के रूप में भाग लेंगे, जिसकी मेज़बानी अक्षय कुमार करेंगे।

अन्य सत्रों में आमिर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल, एस.एस. राजामौली और ए.आर. रहमान जैसे प्रमुख कलाकार और निर्माता शामिल होंगे।

फिल्म और संस्कृति का संगम

साउथ डायरेक्टर एटली ने सम्मेलन को युवा फिल्मकारों और रचनाकारों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सिंगर शान ने कहा, “यह सम्मेलन उन सभी कलाकारों को एक मंच पर लाने वाला अवसर है, जो भारत के विभिन्न राज्यों से हैं।”
श्रीलीला ने कहा, “प्रधानमंत्री का भाषण बहुत प्रभावशाली था। यह आयोजन वास्तव में अद्भुत रहा।”

वर्तमान घटनाओं पर सितारों की प्रतिक्रिया

जैकी श्रॉफ ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े कलाकारों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया और सरकार के निर्णय को प्राथमिकता दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

WAVES 2025 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: मनोरंजन उद्योग को मिला नया मंच, बॉलीवुड सितारों ने बताया ऐतिहासिक पल

Bollywod

पीएम मोदी बोले: 'भारतीय सिनेमा ने देश को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया'

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“आज 1 मई है, और 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' रिलीज हुई थी। बीते 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि भारत की संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित भी किया।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की कहानी, उसकी संवेदनाएं और उसकी पहचान दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों तक भारतीय सिनेमा के ज़रिये पहुंची है।

सितारों की मौजूदगी में चमका मंच

इस सम्मेलन में शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और मनीषा कोइराला जैसे सितारों ने शिरकत की।
अनुपम खेर ने इस आयोजन को “भारत के लिए एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक क्षण” बताया।
मनीषा कोइराला ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि “उनके नेतृत्व में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा मिल रही है।”
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इसे गर्व का क्षण बताया।

दिग्गजों से सजे रहेंगे सेशन

'लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडिया'ज सोल' नामक विशेष पैनल में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती स्पीकर्स के रूप में भाग लेंगे, जिसकी मेज़बानी अक्षय कुमार करेंगे।

अन्य सत्रों में आमिर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल, एस.एस. राजामौली और ए.आर. रहमान जैसे प्रमुख कलाकार और निर्माता शामिल होंगे।

फिल्म और संस्कृति का संगम

साउथ डायरेक्टर एटली ने सम्मेलन को युवा फिल्मकारों और रचनाकारों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सिंगर शान ने कहा, “यह सम्मेलन उन सभी कलाकारों को एक मंच पर लाने वाला अवसर है, जो भारत के विभिन्न राज्यों से हैं।”
श्रीलीला ने कहा, “प्रधानमंत्री का भाषण बहुत प्रभावशाली था। यह आयोजन वास्तव में अद्भुत रहा।”

वर्तमान घटनाओं पर सितारों की प्रतिक्रिया

जैकी श्रॉफ ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े कलाकारों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया और सरकार के निर्णय को प्राथमिकता दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/6813af5e8459d/article-19274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.