MP के 94 हजार से अधिक मेधावी छात्रों को मिली लैपटॉप राशि: सीएम बोले- यह ट्रॉफी नहीं, भविष्य निर्माण का औजार है

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने कुल ₹235.58 करोड़ की राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राशि वितरण की शुरुआत की।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मिली सहायता

यह राशि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी गई है। योजना के तहत छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं।

सीएम बोले- ये केवल आर्थिक मदद नहीं, यह प्रतिभा का सम्मान है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,

"यह केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की मेधा को सलाम है। आज के डिजिटल युग में तकनीक सफलता की कुंजी है, और एक लैपटॉप युवा प्रतिभाओं को भविष्य निर्माण में सहायक होगा।"

सीएम ने आगे कहा कि यह राशि केवल ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक औजार है, जिससे विद्यार्थी अपने करियर की मजबूत नींव रख सकें।

राज्यभर में हुआ सीधा प्रसारण, जिलों में हुए समारोह

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। जिलों में आयोजित समारोहों में मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।

भोपाल में हुए राज्य स्तरीय आयोजन में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।

पिछले वर्ष भी हजारों छात्रों को मिला था लाभ

वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने 89,710 छात्रों को ₹224.27 करोड़ की राशि दी थी। वर्ष 2009-10 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक लगभग 4.32 लाख विद्यार्थियों को ₹1,080 करोड़ से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।

प्रदेशभर में मंत्रीगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर अलग-अलग जिलों में भी आयोजन हुए, जहां विभिन्न मंत्रीगण उपस्थित रहे:

  • देवास: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

  • शहडोल: राजेन्द्र शुक्ल

  • सिवनी: करण सिंह वर्मा

  • सिंगरौली: संपतिया उइके

  • ग्वालियर: तुलसीराम सिलावट

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP के 94 हजार से अधिक मेधावी छात्रों को मिली लैपटॉप राशि: सीएम बोले- यह ट्रॉफी नहीं, भविष्य निर्माण का औजार है

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राशि वितरण की शुरुआत की।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मिली सहायता

यह राशि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी गई है। योजना के तहत छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं।

सीएम बोले- ये केवल आर्थिक मदद नहीं, यह प्रतिभा का सम्मान है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,

"यह केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की मेधा को सलाम है। आज के डिजिटल युग में तकनीक सफलता की कुंजी है, और एक लैपटॉप युवा प्रतिभाओं को भविष्य निर्माण में सहायक होगा।"

सीएम ने आगे कहा कि यह राशि केवल ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक औजार है, जिससे विद्यार्थी अपने करियर की मजबूत नींव रख सकें।

राज्यभर में हुआ सीधा प्रसारण, जिलों में हुए समारोह

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। जिलों में आयोजित समारोहों में मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।

भोपाल में हुए राज्य स्तरीय आयोजन में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।

पिछले वर्ष भी हजारों छात्रों को मिला था लाभ

वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने 89,710 छात्रों को ₹224.27 करोड़ की राशि दी थी। वर्ष 2009-10 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक लगभग 4.32 लाख विद्यार्थियों को ₹1,080 करोड़ से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।

प्रदेशभर में मंत्रीगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर अलग-अलग जिलों में भी आयोजन हुए, जहां विभिन्न मंत्रीगण उपस्थित रहे:

  • देवास: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

  • शहडोल: राजेन्द्र शुक्ल

  • सिवनी: करण सिंह वर्मा

  • सिंगरौली: संपतिया उइके

  • ग्वालियर: तुलसीराम सिलावट

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-said-the-laptop-amount-received-by-more-than-94/article-26474

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.