जबलपुर में कांग्रेस नेता और हॉस्पिटल स्टाफ में भिड़ंत, डॉक्टर पर आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली का आरोप

Jabalpur, MP

सिटी के हार्ट इनफिनिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर पैसे वसूलने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता विजय रजक ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया, जिससे मामला इतना बिगड़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने विजय रजक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

डॉक्टरों पर पैसे मांगने का आरोप, कांग्रेस नेता ने की शिकायत
मरीज विष्णु प्रसाद को 14 जून को सीने में दर्द की शिकायत पर इनफिनिटी हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट में ब्लॉकेज है और 5 मिनट में इलाज पर फैसला लेने का दबाव बनाया गया। आयुष्मान कार्ड दिखाने के बाद भी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। विरोध के बाद डॉक्टर ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए, लेकिन मरीज को 24 घंटे में ही डिस्चार्ज कर दिया गया।

तबीयत बिगड़ने पर फिर पहुंचे हॉस्पिटल, मिला ताना
डिस्चार्ज के दो दिन बाद मरीज की तबीयत फिर बिगड़ गई। जब परिजनों ने इलाज की स्थिति जाननी चाही तो संचालक डॉ. अंकित अग्रवाल ने कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए बाउंसर बुलाकर उन्हें बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि "फ्री इलाज चाहिए तो सवाल मत करो"।

विवाद बढ़ा तो कांग्रेस नेता पहुंचे अस्पताल
मामला कांग्रेस नेता विजय रजक तक पहुंचा। वे कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को अस्पताल पहुंचे और आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का इलाज न करने पर नाराजगी जताई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस नेता ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट की, जबकि विजय रजक का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बाउंसर से हमला करवाया।

पुलिस ने कांग्रेस नेता पर दर्ज की FIR
इनफिनिटी अस्पताल की शिकायत पर ओमती थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता विजय रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, विजय रजक ने भी सीएमएचओ को शिकायत दी है कि अस्पताल आयुष्मान योजना का दुरुपयोग कर मरीजों से जबरन पैसे वसूलता है।

पहले भी आ चुका है अस्पताल विवादों में
यह पहली बार नहीं है जब इनफिनिटी हॉस्पिटल विवादों में आया है। कुछ समय पहले अधिवक्ताओं और स्टाफ के बीच भी टकराव हुआ था, जिसे पुलिस की मध्यस्थता से सुलझाया गया था। अब इस नए घटनाक्रम ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में कांग्रेस नेता और हॉस्पिटल स्टाफ में भिड़ंत, डॉक्टर पर आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली का आरोप

Jabalpur, MP

डॉक्टरों पर पैसे मांगने का आरोप, कांग्रेस नेता ने की शिकायत
मरीज विष्णु प्रसाद को 14 जून को सीने में दर्द की शिकायत पर इनफिनिटी हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट में ब्लॉकेज है और 5 मिनट में इलाज पर फैसला लेने का दबाव बनाया गया। आयुष्मान कार्ड दिखाने के बाद भी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। विरोध के बाद डॉक्टर ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए, लेकिन मरीज को 24 घंटे में ही डिस्चार्ज कर दिया गया।

तबीयत बिगड़ने पर फिर पहुंचे हॉस्पिटल, मिला ताना
डिस्चार्ज के दो दिन बाद मरीज की तबीयत फिर बिगड़ गई। जब परिजनों ने इलाज की स्थिति जाननी चाही तो संचालक डॉ. अंकित अग्रवाल ने कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए बाउंसर बुलाकर उन्हें बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि "फ्री इलाज चाहिए तो सवाल मत करो"।

विवाद बढ़ा तो कांग्रेस नेता पहुंचे अस्पताल
मामला कांग्रेस नेता विजय रजक तक पहुंचा। वे कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को अस्पताल पहुंचे और आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का इलाज न करने पर नाराजगी जताई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस नेता ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट की, जबकि विजय रजक का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बाउंसर से हमला करवाया।

पुलिस ने कांग्रेस नेता पर दर्ज की FIR
इनफिनिटी अस्पताल की शिकायत पर ओमती थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता विजय रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, विजय रजक ने भी सीएमएचओ को शिकायत दी है कि अस्पताल आयुष्मान योजना का दुरुपयोग कर मरीजों से जबरन पैसे वसूलता है।

पहले भी आ चुका है अस्पताल विवादों में
यह पहली बार नहीं है जब इनफिनिटी हॉस्पिटल विवादों में आया है। कुछ समय पहले अधिवक्ताओं और स्टाफ के बीच भी टकराव हुआ था, जिसे पुलिस की मध्यस्थता से सुलझाया गया था। अब इस नए घटनाक्रम ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-leader-in-jabalpur-and-doctor-collided-in-hospital-staff/article-25253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.