झिरा घाटी में कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दर्दनाक मौत; कई वाहन भिड़े

Narsinghpur, MP

राज्य के नरसिंहपुर जिले में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुआतला थाना क्षेत्र के झिरा घाटी में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दो युवक – अजय लोधी (26) और सतीश सेन (27), दोनों निवासी मढ़ पिपरिया – की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक घसीटता हुआ आधा किलोमीटर तक गया कंटेनर

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नर्मदा नदी के बरमान घाट की ओर जा रहे थे। झिरा घाटी में पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह आगे फंसकर करीब आधा किलोमीटर तक घसीटती चली गई। इस दौरान बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों की मौके पर ही जान चली गई।

कई वाहन भिड़े, अफरा-तफरी मच गई

हादसे के वक्त कंटेनर के पीछे चल रहे वाहन – एक ट्रक, दो कार और एक बस – भी संतुलन खो बैठे और टकरा गए। इससे बाकी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि उनमें सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

पुलिस ने शुरू किया राहत और जांच कार्य

सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालने के साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया कि कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

झिरा घाटी में कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दर्दनाक मौत; कई वाहन भिड़े

Narsinghpur, MP

इस हादसे में दो युवक – अजय लोधी (26) और सतीश सेन (27), दोनों निवासी मढ़ पिपरिया – की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक घसीटता हुआ आधा किलोमीटर तक गया कंटेनर

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नर्मदा नदी के बरमान घाट की ओर जा रहे थे। झिरा घाटी में पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह आगे फंसकर करीब आधा किलोमीटर तक घसीटती चली गई। इस दौरान बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों की मौके पर ही जान चली गई।

कई वाहन भिड़े, अफरा-तफरी मच गई

हादसे के वक्त कंटेनर के पीछे चल रहे वाहन – एक ट्रक, दो कार और एक बस – भी संतुलन खो बैठे और टकरा गए। इससे बाकी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि उनमें सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

पुलिस ने शुरू किया राहत और जांच कार्य

सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालने के साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया कि कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/container-in-jhira-valley-clashed-two-bike-riders/article-28884

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.