बिल्व पत्र से शृंगारित हुए बाबा महाकाल, दर्शन कर पुण्य लाभ में डूबे श्रद्धालु उज्जैन।

Dharm Desk

आषाढ़ शुक्ल दशमी के शुभ अवसर पर शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकालेश्वर का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक कर दिव्य श्रृंगार आरंभ हुआ।

बाबा महाकाल को बिल्व पत्र अर्पित कर भस्म अर्पण की परंपरा निभाई गई। शृंगार में शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की सुंदर माला से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही भगवान को फल-मिष्ठान्न और ड्रायफ्रूट से विशेष भोग अर्पित किया गया।

भस्म आरती के दर्शन हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया। भक्तों ने  बाबा महाकाल से जीवन सुखमय होने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।

श्रद्धा, भक्ति और आस्था का यह दृश्य हर शनिवार को उज्जैन में देखने को मिलता है, लेकिन आषाढ़ माह की पुण्य दशमी पर बाबा महाकाल का यह विशेष श्रृंगार और आरती अत्यंत दिव्य अनुभूति देने वाला रहा।

kaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिल्व पत्र से शृंगारित हुए बाबा महाकाल, दर्शन कर पुण्य लाभ में डूबे श्रद्धालु उज्जैन।

Dharm Desk

आषाढ़ शुक्ल दशमी के शुभ अवसर पर शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकालेश्वर का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक कर दिव्य श्रृंगार आरंभ हुआ।

बाबा महाकाल को बिल्व पत्र अर्पित कर भस्म अर्पण की परंपरा निभाई गई। शृंगार में शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की सुंदर माला से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही भगवान को फल-मिष्ठान्न और ड्रायफ्रूट से विशेष भोग अर्पित किया गया।

भस्म आरती के दर्शन हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया। भक्तों ने  बाबा महाकाल से जीवन सुखमय होने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।

श्रद्धा, भक्ति और आस्था का यह दृश्य हर शनिवार को उज्जैन में देखने को मिलता है, लेकिन आषाढ़ माह की पुण्य दशमी पर बाबा महाकाल का यह विशेष श्रृंगार और आरती अत्यंत दिव्य अनुभूति देने वाला रहा।

kaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-immersed-in-virtue-and-ujjain-who-were-decorated-with/article-26542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.