एमपी में ठंड का डबल अटैक: मालवा-निमाड़ में तापमान 5° से नीचे, 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि उत्तरी जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सबसे ज्यादा ठंड मालवा-निमाड़ क्षेत्र में महसूस की जा रही है, जहां कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तर एमपी में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एक किलोमीटर से आगे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छा सकता है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में भी कोहरा रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी 1 से 4 किलोमीटर तक सिमट सकती है।

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा कल्याणपुर

बुधवार-गुरुवार की रात तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

  • भोपाल: 5.4 डिग्री

  • इंदौर: 4.5 डिग्री

  • उज्जैन: 7.3 डिग्री

  • ग्वालियर: 9.3 डिग्री

  • जबलपुर: 9.2 डिग्री

प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और शाजापुर में भी ठंड बेहद तेज बनी हुई है।

कोहरे में ड्राइविंग को लेकर एडवाइजरी

मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है—

ट्रैफिक सलाह
कोहरे में वाहन धीरे चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

स्वास्थ्य सलाह
ठंड से बचने के लिए सिर, गर्दन और हाथ-पैर ढंके रखें। सर्दी-खांसी या फ्लू के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें। विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियां खाएं।

कृषि सलाह
जहां मिट्टी में नमी हो वहां गेहूं, चना, सरसों और मटर की बुआई की जा सकती है। पहले से बोई गई फसलों के लिए कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें। खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें।

जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में ठंड बढ़ने की एक बड़ी वजह जेट स्ट्रीम भी है। यह जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊंचाई पर बहने वाली तेज हवा होती है।
हाल के दिनों में इसकी रफ्तार 195 से 222 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ठंडी हवा के साथ मिलकर यह सर्दी को और तेज कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में ठंड का डबल अटैक: मालवा-निमाड़ में तापमान 5° से नीचे, 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bhopal, MP

उत्तर एमपी में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एक किलोमीटर से आगे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छा सकता है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में भी कोहरा रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी 1 से 4 किलोमीटर तक सिमट सकती है।

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा कल्याणपुर

बुधवार-गुरुवार की रात तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

  • भोपाल: 5.4 डिग्री

  • इंदौर: 4.5 डिग्री

  • उज्जैन: 7.3 डिग्री

  • ग्वालियर: 9.3 डिग्री

  • जबलपुर: 9.2 डिग्री

प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और शाजापुर में भी ठंड बेहद तेज बनी हुई है।

कोहरे में ड्राइविंग को लेकर एडवाइजरी

मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है—

ट्रैफिक सलाह
कोहरे में वाहन धीरे चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

स्वास्थ्य सलाह
ठंड से बचने के लिए सिर, गर्दन और हाथ-पैर ढंके रखें। सर्दी-खांसी या फ्लू के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें। विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियां खाएं।

कृषि सलाह
जहां मिट्टी में नमी हो वहां गेहूं, चना, सरसों और मटर की बुआई की जा सकती है। पहले से बोई गई फसलों के लिए कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें। खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें।

जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में ठंड बढ़ने की एक बड़ी वजह जेट स्ट्रीम भी है। यह जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊंचाई पर बहने वाली तेज हवा होती है।
हाल के दिनों में इसकी रफ्तार 195 से 222 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ठंडी हवा के साथ मिलकर यह सर्दी को और तेज कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/double-attack-of-cold-in-mp-temperature-below-5%C2%B0-in/article-40349

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.