- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: पिछोर-दिनारा रोड पर तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: पिछोर-दिनारा रोड पर तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
Shivpuri, MP
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार के कारण स्विफ्ट कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नगदेश्वर छावनी के पास हुआ।
कार मालिक के घर गाड़ी छोड़ने जा रहा था ड्राइवर
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र पाल, निवासी बमना, के रूप में हुई है। जितेंद्र पेशे से कार ड्राइवर था और दिनारा-झांसी की ओर से पिछोर की तरफ आ रहा था। बताया गया कि वह कार को मालिक के घर पर रखने के लिए पिछोर जा रहा था।
बेकाबू होकर पलटी कार, मौत की आहट भी नहीं मिली
मंगलवार रात करीब 11:30 बजे, जब जितेंद्र नगदेश्वर छावनी के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार के चलते उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, जांच जारी
पिछोर थाना पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दी। मौके पर पहुंचे टीआई जितेन्द्र मावई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज गति और नियंत्रण न रहना सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए