बीमार बुजुर्ग को चादर में लपेट बस स्टैंड छोड़ने पहुंचे कर्मचारी, लोगों ने जताया आक्रोश

Mandsaur, MP

जिला अस्पताल में एक संवेदनहीन दृश्य ने सभी को स्तब्ध कर दिया, जब गुरुवार रात दो आउटसोर्स कर्मचारी एक बीमार बुजुर्ग को चादर में लपेटकर बस स्टैंड छोड़ने पहुंचे। जब आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया और कलेक्टर से शिकायत की चेतावनी दी, तब जाकर दोनों कर्मचारी बुजुर्ग को पुनः ऑटो में लिटाकर अस्पताल वापस ले गए।

यह शर्मनाक घटना अब सामने आई है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था और कर्मचारियों की मानवीय संवेदना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुजुर्ग की हालत खराब थी और वह चलने-फिरने में असमर्थ था।

"जो अधिकारी बोलेगा, वही करेंगे" - कर्मचारियों का जवाब

जब स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को ऐसे लावारिस हालत में छोड़ने पर विरोध जताया, तो कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें जैसा ऊपर से कहा जाएगा, वही करेंगे। इस जवाब ने लोगों को और भड़का दिया, जिन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर मरीज को कुछ होता, तो कम से कम अस्पताल में होता, न कि इस तरह सड़क पर फेंका जाता।”

सिविल सर्जन ने मानी लापरवाही, बताया निर्देशों का उल्लंघन

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत ने इस मामले में लापरवाही को स्वीकारते हुए कहा कि मरीज बाबूलाल देवा को डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन साथ में कोई परिजन नहीं होने के चलते पुलिस को सूचना दी गई थी। कर्मचारी स्ट्रेचर या एम्बुलेंस से ले जा सकते थे, लेकिन उन्होंने कपड़े से बना स्ट्रेचर इस्तेमाल किया जो कि पूरी तरह गलत था।

वीडियो वायरल, कर्मचारियों की पहचान उजागर

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दोनों कर्मचारियों की पहचान आकाश गौहर और कमलेश टांक के रूप में हुई है। दोनों जिला अस्पताल में आउटसोर्स के तहत कार्यरत हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीज को बस स्टैंड क्यों ले जाया गया, इसकी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस चौकी से कुछ निर्देश मिले होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीमार बुजुर्ग को चादर में लपेट बस स्टैंड छोड़ने पहुंचे कर्मचारी, लोगों ने जताया आक्रोश

Mandsaur, MP

यह शर्मनाक घटना अब सामने आई है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था और कर्मचारियों की मानवीय संवेदना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुजुर्ग की हालत खराब थी और वह चलने-फिरने में असमर्थ था।

"जो अधिकारी बोलेगा, वही करेंगे" - कर्मचारियों का जवाब

जब स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को ऐसे लावारिस हालत में छोड़ने पर विरोध जताया, तो कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें जैसा ऊपर से कहा जाएगा, वही करेंगे। इस जवाब ने लोगों को और भड़का दिया, जिन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर मरीज को कुछ होता, तो कम से कम अस्पताल में होता, न कि इस तरह सड़क पर फेंका जाता।”

सिविल सर्जन ने मानी लापरवाही, बताया निर्देशों का उल्लंघन

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत ने इस मामले में लापरवाही को स्वीकारते हुए कहा कि मरीज बाबूलाल देवा को डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन साथ में कोई परिजन नहीं होने के चलते पुलिस को सूचना दी गई थी। कर्मचारी स्ट्रेचर या एम्बुलेंस से ले जा सकते थे, लेकिन उन्होंने कपड़े से बना स्ट्रेचर इस्तेमाल किया जो कि पूरी तरह गलत था।

वीडियो वायरल, कर्मचारियों की पहचान उजागर

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दोनों कर्मचारियों की पहचान आकाश गौहर और कमलेश टांक के रूप में हुई है। दोनों जिला अस्पताल में आउटसोर्स के तहत कार्यरत हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीज को बस स्टैंड क्यों ले जाया गया, इसकी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस चौकी से कुछ निर्देश मिले होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/employees-who-came-to-leave-the-bus-stand-wrapped-in/article-28781

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.