दिवाली के बाद भी धमाके के मूड में मोहन यादव सरकार, शीतकालीन सत्र में आ रहा एमपी का अनुपूरक बजट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के शीतकालीन सत्र में होगा एमपी का सप्लीमेंट्री बजट, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारी.

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट लाने जा रही है. इसे लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वित्त विभाग ने इसके लिए सभी विभागों को पत्र लिखकर अनुपूरक बजट के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं. वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि प्रस्तावों में नए वाहन खरीदने के संबंध में प्रस्ताव न भेजे जाएं. इन प्रस्तावों को अनुपूरक बजट के प्रस्ताव में शामिल नहीं किया जाएगा. माना जा रहा है कि अनुपूरक बजट में मोहन यादव सरकार बड़े फैसले ले सकती है.

विभागों से मांगा प्रस्ताव, 10 नवंबर डेडलाइन

दरअसल, अनुपूरक बजट के लिए सरकार के वित्त विभाग ने 10 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की डेडलाइन तय की है. सभी विभागों को निर्धारित फॉर्मेट में अपना प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है. वित्त विभाग के संचालक द्वारा भेजे गए पत्र में सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन विभागों को जिस मद में अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता प्राप्त होनी है, उसकी जानकारी अलग से भेजी जाए. विभागों को यह भी बताने के लिए कहा गया है कि राज्य को ऋण और अनुदान के रूप के कितनी राशि प्राप्त होगी. इसके अलावा यदि कोई व्यय जिसके लिए केन्द्र से राशि मांगी जा रही है और उसका यदि स्वीकृत बजट में एडजस्टमेंट होना हो, उसका भी पूरा विवरण भेजा जाए.

विभागों से मांगा खर्च का ब्यौरा

वित्त विभाग ने साफ कर दिया है कि विभागों को बताना होगा कि 31 अक्टूबर तक किस विभाग को कितनी राशि आवंटित की गई थी. इसमें से कितनी राशि विभाग द्वारा खर्च की जा चुकी है. वित्त विभाग ने कहा कि अनुपूरक बजट में ऐसे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार से अतिरिक्त बजट की डिमांड की गई हो. यानी विभागों को किसी भी मद में अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा. वित्त विभाग ने कहा है कि नए वाहनों की खरीद के लिए बजट नहीं दिया जाएगा. इसलिए इसके प्रस्ताव न भेजे जाएं.

इस आधार पर भेजना होगा प्रस्ताव

अनुपूरक बजट में उन मदों के लिए ही राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई हो, या फिर राज्य की आकस्मिकता निधि से पहले से स्वीकृति ली गई हो. इसके अलावा भारत सरकार और दूसरी एजेंसियों से वित्तीय सहायता दी गई हो और उन्हें अभी खर्चों से अलग नहीं किया जा सकता हो और इनके लिए अन्य किसी योजना में से बजट की कटौती नहीं की जा सकती हो.448-252-22750691-thumbnail-16x9-ppppp

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली के बाद भी धमाके के मूड में मोहन यादव सरकार, शीतकालीन सत्र में आ रहा एमपी का अनुपूरक बजट

Bhopal, MP

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट लाने जा रही है. इसे लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वित्त विभाग ने इसके लिए सभी विभागों को पत्र लिखकर अनुपूरक बजट के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं. वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि प्रस्तावों में नए वाहन खरीदने के संबंध में प्रस्ताव न भेजे जाएं. इन प्रस्तावों को अनुपूरक बजट के प्रस्ताव में शामिल नहीं किया जाएगा. माना जा रहा है कि अनुपूरक बजट में मोहन यादव सरकार बड़े फैसले ले सकती है.

विभागों से मांगा प्रस्ताव, 10 नवंबर डेडलाइन

दरअसल, अनुपूरक बजट के लिए सरकार के वित्त विभाग ने 10 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की डेडलाइन तय की है. सभी विभागों को निर्धारित फॉर्मेट में अपना प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है. वित्त विभाग के संचालक द्वारा भेजे गए पत्र में सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन विभागों को जिस मद में अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता प्राप्त होनी है, उसकी जानकारी अलग से भेजी जाए. विभागों को यह भी बताने के लिए कहा गया है कि राज्य को ऋण और अनुदान के रूप के कितनी राशि प्राप्त होगी. इसके अलावा यदि कोई व्यय जिसके लिए केन्द्र से राशि मांगी जा रही है और उसका यदि स्वीकृत बजट में एडजस्टमेंट होना हो, उसका भी पूरा विवरण भेजा जाए.

विभागों से मांगा खर्च का ब्यौरा

वित्त विभाग ने साफ कर दिया है कि विभागों को बताना होगा कि 31 अक्टूबर तक किस विभाग को कितनी राशि आवंटित की गई थी. इसमें से कितनी राशि विभाग द्वारा खर्च की जा चुकी है. वित्त विभाग ने कहा कि अनुपूरक बजट में ऐसे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार से अतिरिक्त बजट की डिमांड की गई हो. यानी विभागों को किसी भी मद में अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा. वित्त विभाग ने कहा है कि नए वाहनों की खरीद के लिए बजट नहीं दिया जाएगा. इसलिए इसके प्रस्ताव न भेजे जाएं.

इस आधार पर भेजना होगा प्रस्ताव

अनुपूरक बजट में उन मदों के लिए ही राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई हो, या फिर राज्य की आकस्मिकता निधि से पहले से स्वीकृति ली गई हो. इसके अलावा भारत सरकार और दूसरी एजेंसियों से वित्तीय सहायता दी गई हो और उन्हें अभी खर्चों से अलग नहीं किया जा सकता हो और इनके लिए अन्य किसी योजना में से बजट की कटौती नहीं की जा सकती हो.448-252-22750691-thumbnail-16x9-ppppp

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/even-after-diwali-mohan-yadav-government-is-in-the-mood/article-1922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.