चलती बाइक में लगी आग, मां-बेटे ने कूदकर बचाई जान; मलबे से टकराकर दंपती घायल

Bhopal, MP

मंगलवार रात खुजनेर रोड पर करेड़ी के पास एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार मुकेश दांगी और उनकी मां ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन जलती बाइक का मलबा सड़क पर ही पड़ा रहा।

कुछ देर बाद उसी मलबे से टकराकर एक बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की लपटों में जल गई बाइक

जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी मां के साथ राजगढ़ शहर के पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर बखेड़ गांव लौट रहे थे। करेड़ी के समीप बाइक से पहले तेज आवाज आई, फिर चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। फौरन मुकेश और उनकी मां ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जल गई।

सड़क पर ही पड़ा रहा मलबा, अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद बाइक का जला हुआ ढांचा सड़क पर ही पड़ा रह गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण लगी हो सकती है।

बिना सफाई के सड़क पर हादसा

हादसे के काफी देर बाद भी जब मलबा नहीं हटाया गया, तो रात करीब 11 बजे रामपुरिया गांव के निवासी गोपाल जायसवाल और उनकी पत्नी बाइक से गुजर रहे थे। अंधेरे में उन्हें मलबा दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया मलबा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क से जले हुए बाइक के अवशेष हटवाए। हालांकि तब तक हादसे की वजह से दो लोग अस्पताल पहुंच चुके थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चलती बाइक में लगी आग, मां-बेटे ने कूदकर बचाई जान; मलबे से टकराकर दंपती घायल

Bhopal, MP

कुछ देर बाद उसी मलबे से टकराकर एक बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की लपटों में जल गई बाइक

जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी मां के साथ राजगढ़ शहर के पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर बखेड़ गांव लौट रहे थे। करेड़ी के समीप बाइक से पहले तेज आवाज आई, फिर चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। फौरन मुकेश और उनकी मां ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जल गई।

सड़क पर ही पड़ा रहा मलबा, अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद बाइक का जला हुआ ढांचा सड़क पर ही पड़ा रह गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण लगी हो सकती है।

बिना सफाई के सड़क पर हादसा

हादसे के काफी देर बाद भी जब मलबा नहीं हटाया गया, तो रात करीब 11 बजे रामपुरिया गांव के निवासी गोपाल जायसवाल और उनकी पत्नी बाइक से गुजर रहे थे। अंधेरे में उन्हें मलबा दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया मलबा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क से जले हुए बाइक के अवशेष हटवाए। हालांकि तब तक हादसे की वजह से दो लोग अस्पताल पहुंच चुके थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fire-in-a-moving-bike-mother-son-jumped-and-saved-his/article-27843

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.