कैबिनेट बैठक से नदारद रहे मंत्री विजय शाह: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार लेगी निर्णय, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

इंदौर/भोपाल।

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए।

उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में दिए गए विवादित बयान और उस पर दर्ज एफआईआर के चलते वे सुर्खियों में हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई दी है।

वीडी शर्मा ने कहा,

"विजय शाह व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए होंगे। अक्सर किसी किसी कैबिनेट बैठक में कुछ मंत्री अनुपस्थित रहते हैं। उनका मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एसआईटी जांच कर रही है, और सरकार न्यायालय के फैसले के अनुरूप ही आगे का कदम उठाएगी।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पार्टी नेताओं के अनुशासन को लेकर गंभीर है और कानून की प्रक्रिया का सम्मान करता है।

कैबिनेट बैठक को बताया विरासत का सम्मान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राजवाड़ा में हुई इस विशेष बैठक को 'विरासत का सम्मान' बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि माँ अहिल्याबाई होलकर के सुशासन और मूल्यों को समर्पित आयोजन था। इस बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के लिए मेट्रोपॉलिटन विकास काउंसिल का गठन किया गया है। साथ ही ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक संग्रहालय की स्थापना के लिए ₹2200 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 'राहगीर योजना' के तहत सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को ₹25,000 तक का इनाम दिया जाएगा।

विपक्ष पर निशाना

वीडी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर तंज कसते हुए कहा,

वे क्या करते हैं, मुझे नहीं पता। लेकिन लगता है वे एक ही स्थान पर बैठकर सब कुछ करना चाहते हैं।”

सुमित्रा महाजन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने नारी सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरित होकर यह बैठक वास्तव में जनकल्याण को समर्पित रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

कैबिनेट बैठक से नदारद रहे मंत्री विजय शाह: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार लेगी निर्णय, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

इंदौर/भोपाल।

उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में दिए गए विवादित बयान और उस पर दर्ज एफआईआर के चलते वे सुर्खियों में हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई दी है।

वीडी शर्मा ने कहा,

"विजय शाह व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए होंगे। अक्सर किसी किसी कैबिनेट बैठक में कुछ मंत्री अनुपस्थित रहते हैं। उनका मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एसआईटी जांच कर रही है, और सरकार न्यायालय के फैसले के अनुरूप ही आगे का कदम उठाएगी।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पार्टी नेताओं के अनुशासन को लेकर गंभीर है और कानून की प्रक्रिया का सम्मान करता है।

कैबिनेट बैठक को बताया विरासत का सम्मान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राजवाड़ा में हुई इस विशेष बैठक को 'विरासत का सम्मान' बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि माँ अहिल्याबाई होलकर के सुशासन और मूल्यों को समर्पित आयोजन था। इस बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के लिए मेट्रोपॉलिटन विकास काउंसिल का गठन किया गया है। साथ ही ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक संग्रहालय की स्थापना के लिए ₹2200 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 'राहगीर योजना' के तहत सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को ₹25,000 तक का इनाम दिया जाएगा।

विपक्ष पर निशाना

वीडी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर तंज कसते हुए कहा,

वे क्या करते हैं, मुझे नहीं पता। लेकिन लगता है वे एक ही स्थान पर बैठकर सब कुछ करना चाहते हैं।”

सुमित्रा महाजन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने नारी सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरित होकर यह बैठक वास्तव में जनकल्याण को समर्पित रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-vijay-shah-who-is-missing-from-cabinet-meeting-will/article-21593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.