राजवाड़ा में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: प्रदेश को मिली कई बड़ी सौगातें, PM मोदी करेंगे मेट्रो-एयरपोर्ट का लोकार्पण

INDORE, MP

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इंदौर के राजवाड़ा परिसर में पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

यह ऐतिहासिक बैठक महिला सशक्तिकरण, किसानों को राहत, स्वच्छता और युवा रोजगार जैसे कई अहम विषयों पर केंद्रित रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की भी पुष्टि की गई।

पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में, करेंगे मेट्रो और एयरपोर्ट्स का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे और दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण करेंगे, साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

राहवीर योजना’ को मिली मंजूरी – घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर ₹25,000 का इनाम

कैबिनेट में ‘राहवीर योजना’ को भी हरी झंडी मिली। इसके तहत अगर कोई नागरिक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो सरकार उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि देगी। साथ ही उस व्यक्ति से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी।

महिलाओं के लिए आवासीय सुविधा, स्किल डेवलपमेंट पर ज़ोर

सरकार ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, देवी अहिल्या के नाम पर महिला युवा स्वरोजगार के लिए कौशल विकास योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का बजट तय किया गया है। योजना के तहत प्रशिक्षण और सस्ती ब्याज दरों पर ऋण की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता योजना का दोबारा शुभारंभ

स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता योजना’ को पुनः प्रारंभ किया है। पहले चरण में ₹270 करोड़ की लागत से नई सफाई मशीनें वाहन खरीदे जाएंगे।

किसानों को बड़ी राहत: MSP में वृद्धि, रिकॉर्ड उपज खरीदी

डॉ. मोहन सरकार ने खरीफ सीजन में खेसारी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2600 प्रति क्विंटल तय किया है, जिसमें ₹75 बोनस शामिल है। इस वर्ष रिकॉर्ड 30 लाख मीट्रिक टन उपज खरीदी गई, जो पिछले वर्ष से 62% अधिक है। इससे 9 लाख किसानों को लगभग ₹20,000 करोड़ का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

कृषि समागम और उद्योग केंद्रित सम्मेलन

सीतामऊ में सफल किसान समागम के बाद अब नरसिंहपुर में 26 से 28 मई तक दूसरा समागम होगा, जिसमें जैविक खेती, कृषि आधारित उद्योग और वैल्यू एडिशन पर गहन चर्चा की जाएगी।

राज्य को मिलेगा मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण

इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिससे इन शहरों और आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। इंदौर क्षेत्र में उज्जैन, धार और देवास के हिस्से भी शामिल किए जाएंगे।

ओंकारेश्वर में बनेगा ‘सनातन संस्कृति केंद्र’

आदि शंकराचार्य की स्मृति में ओंकारेश्वर में ₹2100 करोड़ की लागत से एक भव्य सनातन संस्कृति केंद्र की स्थापना होगी। यहां शोध संस्थान, पुस्तकालय, ठहरने की व्यवस्था और 3D तकनीक से शंकराचार्य के जीवन पर आधारित प्रस्तुति की जाएगी।

RAAAA

राज्यभर में होगा ‘अहिल्या उत्सव’

20 से 31 मई तक देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, महिदपुर और बैतूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध नाटक "मानतीती योगिनी अहिल्या" का मंचन पूरे प्रदेश में होगा।

महाराजा यशवंतराव अस्पताल को मिलेगा अत्याधुनिक रूप

इंदौर का महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल अब ₹777 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्वरूप में बदला जाएगा। यहां हृदय रोग, लीवर ट्रांसप्लांट और अन्य जटिल सर्जरी की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

राजवाड़ा में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: प्रदेश को मिली कई बड़ी सौगातें, PM मोदी करेंगे मेट्रो-एयरपोर्ट का लोकार्पण

INDORE, MP

यह ऐतिहासिक बैठक महिला सशक्तिकरण, किसानों को राहत, स्वच्छता और युवा रोजगार जैसे कई अहम विषयों पर केंद्रित रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की भी पुष्टि की गई।

पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में, करेंगे मेट्रो और एयरपोर्ट्स का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे और दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण करेंगे, साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

राहवीर योजना’ को मिली मंजूरी – घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर ₹25,000 का इनाम

कैबिनेट में ‘राहवीर योजना’ को भी हरी झंडी मिली। इसके तहत अगर कोई नागरिक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो सरकार उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि देगी। साथ ही उस व्यक्ति से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी।

महिलाओं के लिए आवासीय सुविधा, स्किल डेवलपमेंट पर ज़ोर

सरकार ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, देवी अहिल्या के नाम पर महिला युवा स्वरोजगार के लिए कौशल विकास योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का बजट तय किया गया है। योजना के तहत प्रशिक्षण और सस्ती ब्याज दरों पर ऋण की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता योजना का दोबारा शुभारंभ

स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता योजना’ को पुनः प्रारंभ किया है। पहले चरण में ₹270 करोड़ की लागत से नई सफाई मशीनें वाहन खरीदे जाएंगे।

किसानों को बड़ी राहत: MSP में वृद्धि, रिकॉर्ड उपज खरीदी

डॉ. मोहन सरकार ने खरीफ सीजन में खेसारी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2600 प्रति क्विंटल तय किया है, जिसमें ₹75 बोनस शामिल है। इस वर्ष रिकॉर्ड 30 लाख मीट्रिक टन उपज खरीदी गई, जो पिछले वर्ष से 62% अधिक है। इससे 9 लाख किसानों को लगभग ₹20,000 करोड़ का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

कृषि समागम और उद्योग केंद्रित सम्मेलन

सीतामऊ में सफल किसान समागम के बाद अब नरसिंहपुर में 26 से 28 मई तक दूसरा समागम होगा, जिसमें जैविक खेती, कृषि आधारित उद्योग और वैल्यू एडिशन पर गहन चर्चा की जाएगी।

राज्य को मिलेगा मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण

इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिससे इन शहरों और आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। इंदौर क्षेत्र में उज्जैन, धार और देवास के हिस्से भी शामिल किए जाएंगे।

ओंकारेश्वर में बनेगा ‘सनातन संस्कृति केंद्र’

आदि शंकराचार्य की स्मृति में ओंकारेश्वर में ₹2100 करोड़ की लागत से एक भव्य सनातन संस्कृति केंद्र की स्थापना होगी। यहां शोध संस्थान, पुस्तकालय, ठहरने की व्यवस्था और 3D तकनीक से शंकराचार्य के जीवन पर आधारित प्रस्तुति की जाएगी।

RAAAA

राज्यभर में होगा ‘अहिल्या उत्सव’

20 से 31 मई तक देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, महिदपुर और बैतूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध नाटक "मानतीती योगिनी अहिल्या" का मंचन पूरे प्रदेश में होगा।

महाराजा यशवंतराव अस्पताल को मिलेगा अत्याधुनिक रूप

इंदौर का महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल अब ₹777 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्वरूप में बदला जाएगा। यहां हृदय रोग, लीवर ट्रांसप्लांट और अन्य जटिल सर्जरी की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/historical-cabinet-meeting-in-rajwada-the-state-will-get-many/article-21591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.