शहडोल में तीन ग्रामीणों को कुचलने वाले दो जंगली हाथी टाइगर रिजर्व भेजे गए, CM ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख देने की घोषणा की

Sahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तीन ग्रामीणों की जान लेने वाले दो बेकाबू जंगली हाथियों को सीधी जिले के संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर रवाना कर दिया गया है। यह कदम वन विभाग ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के दृष्टिकोण से उठाया है।

हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचला

घटना सोमवार को उस समय घटी जब तीन ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां घूम रहे दो आक्रामक जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया और तीनों ग्रामीणों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए।

सीधी जिले के ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

वन विभाग ने सीधी जिले के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे लोगों को सतर्क किया है। साथ ही जंगल के भीतर जाने की सख्त हिदायत जारी की गई है। बताया गया है कि ये दोनों हाथी शहडोल जिले के ब्यौहारी बफर क्षेत्र से होकर सीधी जिले के वस्तुएं परिक्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।

ग्रामीणों और किसानों ने ली राहत की सांस

हाथियों के क्षेत्र से बाहर जाने के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से ये हाथी इलाके में दहशत का कारण बने हुए थे। खेतों को नुकसान और लोगों की जान का खतरा बना हुआ था।

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा संकट

वन अमले की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इन हाथियों को समय रहते मानव बस्तियों से दूर कर संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर भेजा गया। फिलहाल इन हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग का गश्त बढ़ा दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में तीन ग्रामीणों को कुचलने वाले दो जंगली हाथी टाइगर रिजर्व भेजे गए, CM ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख देने की घोषणा की

Sahdol, MP

हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचला

घटना सोमवार को उस समय घटी जब तीन ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां घूम रहे दो आक्रामक जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया और तीनों ग्रामीणों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए।

सीधी जिले के ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

वन विभाग ने सीधी जिले के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे लोगों को सतर्क किया है। साथ ही जंगल के भीतर जाने की सख्त हिदायत जारी की गई है। बताया गया है कि ये दोनों हाथी शहडोल जिले के ब्यौहारी बफर क्षेत्र से होकर सीधी जिले के वस्तुएं परिक्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।

ग्रामीणों और किसानों ने ली राहत की सांस

हाथियों के क्षेत्र से बाहर जाने के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से ये हाथी इलाके में दहशत का कारण बने हुए थे। खेतों को नुकसान और लोगों की जान का खतरा बना हुआ था।

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा संकट

वन अमले की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इन हाथियों को समय रहते मानव बस्तियों से दूर कर संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर भेजा गया। फिलहाल इन हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग का गश्त बढ़ा दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-cm-who-was-sent-to-two-wild-elephant-tiger/article-21603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.