ग्वालियर: मामूली विवाद ने ली युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुराने विवाद और गली में कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा मारपीट में बदल गया।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक पर बेरहमी से हमला होता दिख रहा है। चार घंटे बाद युवक की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

कैसे भड़का विवाद?

थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर में रहने वाला अनिल माहौर ई-रिक्शा चालक था। उसके पड़ोस में नरेंद्र यादव और उसका भाई योगेंद्र उर्फ गोलू यादव रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अनिल गली में टहल रहा था, तभी नरेंद्र ने कचरे की बाल्टी फेंकी जो अनिल के नजदीक आ गिरी। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में अनिल डंडा लेकर आया और नरेंद्र पर दो-तीन वार कर दिए। इस पर नरेंद्र का भाई योगेंद्र और घर की महिलाएं बाहर निकल आईं और अनिल को जमीन पर पटककर जमकर पीटना शुरू कर दिया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद अनिल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन अनिल को पहले घर लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरार ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया।

थाने का घेराव कर परिजनों ने मांगा न्याय

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात थाटीपुर थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में गंभीर चोटें लगने के चलते अनिल की मौत हुई है। वे आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर: मामूली विवाद ने ली युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Gwalior, MP

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक पर बेरहमी से हमला होता दिख रहा है। चार घंटे बाद युवक की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

कैसे भड़का विवाद?

थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर में रहने वाला अनिल माहौर ई-रिक्शा चालक था। उसके पड़ोस में नरेंद्र यादव और उसका भाई योगेंद्र उर्फ गोलू यादव रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अनिल गली में टहल रहा था, तभी नरेंद्र ने कचरे की बाल्टी फेंकी जो अनिल के नजदीक आ गिरी। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में अनिल डंडा लेकर आया और नरेंद्र पर दो-तीन वार कर दिए। इस पर नरेंद्र का भाई योगेंद्र और घर की महिलाएं बाहर निकल आईं और अनिल को जमीन पर पटककर जमकर पीटना शुरू कर दिया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद अनिल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन अनिल को पहले घर लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरार ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल को मृत घोषित कर दिया।

थाने का घेराव कर परिजनों ने मांगा न्याय

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात थाटीपुर थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में गंभीर चोटें लगने के चलते अनिल की मौत हुई है। वे आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-minor-dispute-killed-a-young-mans-life-imprisoned-in/article-18649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.