जंगल में लग्जरी कारों की हेडलाइट में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, शहडोल में 7 आरोपी गिरफ्तार

Shahdol, MP

On

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में केरहा जंगल से 40 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त, 4 जुआरी फरार

jua pakdaya मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के भीतर चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। सिंहपुर थाना पुलिस ने केरहा के जंगल में देर रात दबिश देकर लग्जरी कारों की हेडलाइट की रोशनी में खेले जा रहे जुए को पकड़ा। इस कार्रवाई में 11 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 7 को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 4 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

क्या हुआ और कैसे हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र में जुए की गतिविधियों को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि केरहा के जंगल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले के आसपास के इलाकों से कुछ लोग इकट्ठा होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल में दबिश दी। मौके पर देखा गया कि जुआरी अंधेरे जंगल में लग्जरी कारें खड़ी कर उनकी हेडलाइट जलाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे।

कौन-कौन गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलीप सोनी, आसिफ अली, रज्जू पटेल उर्फ राजकुमार, सिराज उल्ला खान, वीरेंद्र मिश्रा, अजीत वासवानी और राजेश जेठानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जुए का संचालन रामजी शर्मा कर रहा था, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया गया है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इस मामले में एक दिलचस्प तथ्य भी सामने आया। गिरफ्तार आरोपी राजेश जेठानी ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को अपना और अपने पिता का नाम गलत बताया। बाद में जांच में उसकी पहचान मेघराज गिलानी, पिता कुशाल गिलानी के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का अतिरिक्त मामला भी दर्ज किया है।

कितना मशरूका जब्त
पुलिस ने जुए के फड़ से 3 लग्जरी कारें, 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। यह मामला न केवल अवैध जुए बल्कि संगठित तरीके से अपराध को अंजाम देने की ओर भी इशारा करता है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
सिंहपुर थाना प्रभारी एम. एल. रहंगडाले ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई की गई, जिससे जुए के बड़े फड़ को पकड़ा जा सका। उन्होंने कहा कि फरार चार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

जंगल में लग्जरी कारों की हेडलाइट में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, शहडोल में 7 आरोपी गिरफ्तार

Shahdol, MP

jua pakdaya मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के भीतर चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। सिंहपुर थाना पुलिस ने केरहा के जंगल में देर रात दबिश देकर लग्जरी कारों की हेडलाइट की रोशनी में खेले जा रहे जुए को पकड़ा। इस कार्रवाई में 11 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 7 को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 4 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

क्या हुआ और कैसे हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र में जुए की गतिविधियों को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि केरहा के जंगल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले के आसपास के इलाकों से कुछ लोग इकट्ठा होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल में दबिश दी। मौके पर देखा गया कि जुआरी अंधेरे जंगल में लग्जरी कारें खड़ी कर उनकी हेडलाइट जलाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे।

कौन-कौन गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलीप सोनी, आसिफ अली, रज्जू पटेल उर्फ राजकुमार, सिराज उल्ला खान, वीरेंद्र मिश्रा, अजीत वासवानी और राजेश जेठानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जुए का संचालन रामजी शर्मा कर रहा था, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया गया है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इस मामले में एक दिलचस्प तथ्य भी सामने आया। गिरफ्तार आरोपी राजेश जेठानी ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को अपना और अपने पिता का नाम गलत बताया। बाद में जांच में उसकी पहचान मेघराज गिलानी, पिता कुशाल गिलानी के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का अतिरिक्त मामला भी दर्ज किया है।

कितना मशरूका जब्त
पुलिस ने जुए के फड़ से 3 लग्जरी कारें, 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। यह मामला न केवल अवैध जुए बल्कि संगठित तरीके से अपराध को अंजाम देने की ओर भी इशारा करता है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
सिंहपुर थाना प्रभारी एम. एल. रहंगडाले ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई की गई, जिससे जुए के बड़े फड़ को पकड़ा जा सका। उन्होंने कहा कि फरार चार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-profile-gambling-was-going-on-in-the-forest-under/article-40996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.