पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, मासूम बेटी बनी चश्मदीद

Satna, MP

मझगवां थाना क्षेत्र के हिरौंदी कठौता गांव में बुधवार की रात एक 11 वर्षीय बच्ची के सामने उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई।

 महिला पुष्पा सिंह गोंड़ (35) को उसके पति भालचंद गोंड़ ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को फोन कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

घटना का खुलासा दंपती की 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मानसी सिंह ने किया। उसने बताया कि रात में मां-पिता के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर पिता ने कुल्हाड़ी से तीन बार हमला किया। मासूम के अनुसार, उसके पिता मां के चरित्र पर लगातार संदेह करते थे और अक्सर विवाद करते थे।

11 साल की शादी, तीन बच्चे और अंत हत्या में

पुष्पा और भालचंद की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं—11 साल, 9 साल और 4 साल के। हालांकि परिवार बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन भीतर ही भीतर कलह का जहर पल रहा था। पुष्पा का मायका मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरिया चाभर गांव में है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भालचंद को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पर धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अब गहराई से जांच में जुटी

मामले की जांच अब कई स्तरों पर चल रही है। पुलिस बच्चियों के बयान, आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक संबंधों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह को हत्या की मुख्य वजह बताया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, मासूम बेटी बनी चश्मदीद

Satna, MP

 महिला पुष्पा सिंह गोंड़ (35) को उसके पति भालचंद गोंड़ ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को फोन कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

घटना का खुलासा दंपती की 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मानसी सिंह ने किया। उसने बताया कि रात में मां-पिता के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर पिता ने कुल्हाड़ी से तीन बार हमला किया। मासूम के अनुसार, उसके पिता मां के चरित्र पर लगातार संदेह करते थे और अक्सर विवाद करते थे।

11 साल की शादी, तीन बच्चे और अंत हत्या में

पुष्पा और भालचंद की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं—11 साल, 9 साल और 4 साल के। हालांकि परिवार बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन भीतर ही भीतर कलह का जहर पल रहा था। पुष्पा का मायका मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरिया चाभर गांव में है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भालचंद को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पर धारा 302 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अब गहराई से जांच में जुटी

मामले की जांच अब कई स्तरों पर चल रही है। पुलिस बच्चियों के बयान, आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक संबंधों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह को हत्या की मुख्य वजह बताया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-murdered-wifes-ax-on-character-doubt-innocent-daughter-became/article-29402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.