अमरवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 28 घायल

अमरवाड़ा, मध्य प्रदेश।

अमरवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा हर्रई थाना क्षेत्र के बसुरिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस नरसिंहपुर जिले के आमगांव तीनसरा से बारात लेकर छिंदवाड़ा जिले के भूमका अरमवड़ा आई थी। समारोह के बाद बारात लौट रही थी, तभी सुबह बस रास्ते में पलट गई।

घटना के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की, वहीं पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खामी या ड्राइवर की लापरवाही की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

अमरवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 28 घायल

अमरवाड़ा, मध्य प्रदेश।

अमरवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा हर्रई थाना क्षेत्र के बसुरिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस नरसिंहपुर जिले के आमगांव तीनसरा से बारात लेकर छिंदवाड़ा जिले के भूमका अरमवड़ा आई थी। समारोह के बाद बारात लौट रही थी, तभी सुबह बस रास्ते में पलट गई।

घटना के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की, वहीं पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खामी या ड्राइवर की लापरवाही की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-amarwada-a-bus-filled-with-gruesome-road-accident-two/article-21896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.