सिंधिया का राहुल गांधी पर तीखा वार: "भारत की एकता और सम्मान पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है"

Gwalior, MP

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि वह बार-बार भारत की एकता, अखंडता और वैश्विक प्रतिष्ठा को कटघरे में खड़ा करते हैं। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद और बाहरी खतरों से लड़ रहा है, उस समय देश की विदेश नीति पर इस तरह सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की यह पुरानी आदत रही है कि वह देश की अखंडता और मान-सम्मान पर सवाल खड़े करते हैं। 140 करोड़ भारतीय एकजुट हो रहे हैं, और कुछ लोग ऐसे हैं जो देश की प्रभुता और गौरव को चोट पहुंचा रहे हैं।"

यह बयान राहुल गांधी द्वारा हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारत की विदेश नीति पर तीन तीखे सवाल पूछने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की रणनीतियों पर सवाल उठाए थे।

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट: निवेश के नए युग की शुरुआत

सिंधिया ने इसके साथ ही नई दिल्ली में आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट को देश के इतिहास में उत्तर-पूर्व भारत के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ, जिसमें आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए भारी निवेश के समझौते किए गए।

सिंधिया ने बताया, "हमने देश के विभिन्न हिस्सों में 9 रोड शो आयोजित किए, जिनमें सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मणिपुर के राज्यपाल ने भाग लिया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर, अहमदाबाद जैसे शहरों में उद्योगपतियों से सीधी बातचीत की गई। इसका परिणाम है कि समिट में 4.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और एमओयू की घोषणा हुई है।"

उन्होंने कहा कि इस समिट में भारत के प्रमुख उद्योगपति, 50 देशों के राजनयिक और देश भर के एंटरप्रेन्योर शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम एक अंतरराष्ट्रीय दर्जे का आयोजन बन गया। सिंधिया ने भरोसा जताया कि यह निवेश जल्द ही धरातल पर नजर आएगा और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को नई गति देगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

सिंधिया का राहुल गांधी पर तीखा वार: "भारत की एकता और सम्मान पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है"

Gwalior, MP

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की यह पुरानी आदत रही है कि वह देश की अखंडता और मान-सम्मान पर सवाल खड़े करते हैं। 140 करोड़ भारतीय एकजुट हो रहे हैं, और कुछ लोग ऐसे हैं जो देश की प्रभुता और गौरव को चोट पहुंचा रहे हैं।"

यह बयान राहुल गांधी द्वारा हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारत की विदेश नीति पर तीन तीखे सवाल पूछने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की रणनीतियों पर सवाल उठाए थे।

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट: निवेश के नए युग की शुरुआत

सिंधिया ने इसके साथ ही नई दिल्ली में आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट को देश के इतिहास में उत्तर-पूर्व भारत के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ, जिसमें आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए भारी निवेश के समझौते किए गए।

सिंधिया ने बताया, "हमने देश के विभिन्न हिस्सों में 9 रोड शो आयोजित किए, जिनमें सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मणिपुर के राज्यपाल ने भाग लिया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर, अहमदाबाद जैसे शहरों में उद्योगपतियों से सीधी बातचीत की गई। इसका परिणाम है कि समिट में 4.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और एमओयू की घोषणा हुई है।"

उन्होंने कहा कि इस समिट में भारत के प्रमुख उद्योगपति, 50 देशों के राजनयिक और देश भर के एंटरप्रेन्योर शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम एक अंतरराष्ट्रीय दर्जे का आयोजन बन गया। सिंधिया ने भरोसा जताया कि यह निवेश जल्द ही धरातल पर नजर आएगा और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को नई गति देगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/scindias-sharp-attack-on-rahul-gandhi-has-become-a-habit/article-21957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.