पाकिस्तान की बेटी" के बाद अब "गरीब की भौजाई" टिप्पणी से गरमाई सियासत

Guna, MP

On

मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों नेताओं के तीखे और विवादास्पद बयानों के कारण गरमा गई है। मंत्री विजय शाह के ‘पाकिस्तान की बेटी’ बयान के बाद अब गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य की एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान "गरीब की लुगाई, सबकी भौजाई" जैसी अभद्र टिप्पणी करते हुए केवल राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई।

अपने ही दल के खिलाफ खोला मोर्चा

विधायक शाक्य ने गुना जिले के हरिपुर गांव को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर प्रेस से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं—जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं—पर स्थानीय वर्चस्व बनाए रखने और विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया।

एफडीडीआई को लेकर जताई चिंता

शाक्य ने कहा कि हरिपुर गांव गुना नगर से सटा हुआ है, और वहां करोड़ों की लागत से फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) का निर्माण हुआ था। लेकिन आज उसकी हालत बेहद खराब है—सरकारी भवनों में मवेशी बांध दिए गए हैं और विकास पूरी तरह ठप है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि हरिपुर को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया, तो फिर गुना को भी यह दर्जा नहीं मिलना चाहिए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर साधा निशाना

विधायक ने कलेक्टर गुना को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यदि सिर्फ ग्राम पंचायत सरपंच की असहमति के कारण हरिपुर को शामिल नहीं किया जाता, तो यह प्रशासन की विफलता मानी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गुना नगर निगम नहीं बनता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के कार्यकाल से लंबित है प्रस्ताव

शाक्य ने बताया कि गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय में हो चुकी थी और उस पर प्रक्रिया भी काफी पहले से शुरू हो गई थी। स्वयं उन्होंने, पार्टी जिलाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बैठक में भाग लिया था, जिसमें 36 गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल करने पर विचार हुआ था। उस बैठक में प्रस्तुत नक्शे को कलेक्टर ने भी उपयुक्त माना था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान की बेटी" के बाद अब "गरीब की भौजाई" टिप्पणी से गरमाई सियासत

Guna, MP

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान "गरीब की लुगाई, सबकी भौजाई" जैसी अभद्र टिप्पणी करते हुए केवल राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई।

अपने ही दल के खिलाफ खोला मोर्चा

विधायक शाक्य ने गुना जिले के हरिपुर गांव को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर प्रेस से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं—जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं—पर स्थानीय वर्चस्व बनाए रखने और विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया।

एफडीडीआई को लेकर जताई चिंता

शाक्य ने कहा कि हरिपुर गांव गुना नगर से सटा हुआ है, और वहां करोड़ों की लागत से फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) का निर्माण हुआ था। लेकिन आज उसकी हालत बेहद खराब है—सरकारी भवनों में मवेशी बांध दिए गए हैं और विकास पूरी तरह ठप है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि हरिपुर को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया, तो फिर गुना को भी यह दर्जा नहीं मिलना चाहिए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर साधा निशाना

विधायक ने कलेक्टर गुना को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यदि सिर्फ ग्राम पंचायत सरपंच की असहमति के कारण हरिपुर को शामिल नहीं किया जाता, तो यह प्रशासन की विफलता मानी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गुना नगर निगम नहीं बनता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के कार्यकाल से लंबित है प्रस्ताव

शाक्य ने बताया कि गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय में हो चुकी थी और उस पर प्रक्रिया भी काफी पहले से शुरू हो गई थी। स्वयं उन्होंने, पार्टी जिलाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बैठक में भाग लिया था, जिसमें 36 गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल करने पर विचार हुआ था। उस बैठक में प्रस्तुत नक्शे को कलेक्टर ने भी उपयुक्त माना था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-pakistans-daughter-now-the-politics-of-the-poor-is/article-20905

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.