जबलपुर में युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या: वॉट्सऐप स्टेटस में सास-साली और पत्नी को बताया मौत का जिम्मेदार

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने घरेलू तनाव और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें पत्नी, सास, साली और उसके पति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है।

 "मेरी मौत का कारण पत्नी होगी..." – वॉट्सऐप स्टेटस में खुला राज

32 वर्षीय मयंक शर्मा ने 28 जून को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा —
“अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत का कारण सास शैल कुमारी शर्मा, साली राखी, उसका पति अमित और पत्नी दीक्षा होगी। इन लोगों के टॉर्चर से मैं परेशान हो चुका हूं।”

यह संदेश सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी के बाद बिगड़े हालात

परिजनों ने बताया कि मयंक की पत्नी दीक्षा का संजय साहू नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी मयंक को 2024 में लगी। जब उसने दीक्षा को समझाने की कोशिश की, तो दीक्षा ने पूरे परिवार को घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद तनाव लगातार बढ़ता गया।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

17 अप्रैल 2025 को भी मयंक ने इसी तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसकी जान बच गई थी। उस समय भी उसने दीक्षा की प्रताड़ना को कारण बताया था। परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

2017 में हुई थी शादी, दो मासूम बेटियां पीछे छूटीं

मयंक की शादी 2017 में दीक्षा शर्मा से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं — एक 6 वर्ष की और दूसरी 3 साल की। शादी के शुरुआती कुछ साल ठीक चले, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता गया। दीक्षा एक बार ससुराल छोड़ मायके भी चली गई थी और तब से लगातार मयंक को धमकी दे रही थी।

पुलिस कर रही है वॉट्सऐप स्टेटस और कॉल डिटेल्स की जांच

घमापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि वॉट्सऐप स्टेटस की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी को पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या: वॉट्सऐप स्टेटस में सास-साली और पत्नी को बताया मौत का जिम्मेदार

Jabalpur, MP

 "मेरी मौत का कारण पत्नी होगी..." – वॉट्सऐप स्टेटस में खुला राज

32 वर्षीय मयंक शर्मा ने 28 जून को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा —
“अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत का कारण सास शैल कुमारी शर्मा, साली राखी, उसका पति अमित और पत्नी दीक्षा होगी। इन लोगों के टॉर्चर से मैं परेशान हो चुका हूं।”

यह संदेश सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी के बाद बिगड़े हालात

परिजनों ने बताया कि मयंक की पत्नी दीक्षा का संजय साहू नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी मयंक को 2024 में लगी। जब उसने दीक्षा को समझाने की कोशिश की, तो दीक्षा ने पूरे परिवार को घरेलू हिंसा में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद तनाव लगातार बढ़ता गया।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

17 अप्रैल 2025 को भी मयंक ने इसी तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसकी जान बच गई थी। उस समय भी उसने दीक्षा की प्रताड़ना को कारण बताया था। परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

2017 में हुई थी शादी, दो मासूम बेटियां पीछे छूटीं

मयंक की शादी 2017 में दीक्षा शर्मा से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं — एक 6 वर्ष की और दूसरी 3 साल की। शादी के शुरुआती कुछ साल ठीक चले, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता गया। दीक्षा एक बार ससुराल छोड़ मायके भी चली गई थी और तब से लगातार मयंक को धमकी दे रही थी।

पुलिस कर रही है वॉट्सऐप स्टेटस और कॉल डिटेल्स की जांच

घमापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि वॉट्सऐप स्टेटस की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी को पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-the-young-man-told-the-suicide-of-his/article-26298

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.