बारिश से तबाही: अजमेर दरगाह की छत गिरी, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; मंडी में 11 की मौत, 34 लापता

Jagran Desk

देश के कई राज्यों में मॉनसून कहर बनकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश से जुड़ी घटनाओं ने कई जगह जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में बुधवार को भारी बारिश के कारण 2 फीट तक पानी भर गया। साथ ही, दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दरगाह कमेटी ने प्रभावित हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड में 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने रेस्क्यू किया
उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास भूस्खलन हुआ, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए थे। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हिमाचल: मंडी में बादल फटा, अब तक 11 की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 6 और शव मिले। अब भी 34 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। राहत कार्य में खराब मौसम के चलते विलंब की आशंका जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया फ्लड अलर्ट सिस्टम
इसी बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बुधवार को C-FLOOD नामक वेब आधारित फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम लॉन्च किया। यह प्रणाली बाढ़ से दो दिन पहले अलार्म बजाकर गांवों को चेतावनी देने में सक्षम होगी। इसके जरिए संभावित प्रभावित इलाकों में समय रहते राहत और बचाव की तैयारी की जा सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बारिश से तबाही: अजमेर दरगाह की छत गिरी, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; मंडी में 11 की मौत, 34 लापता

Jagran Desk

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में बुधवार को भारी बारिश के कारण 2 फीट तक पानी भर गया। साथ ही, दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दरगाह कमेटी ने प्रभावित हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड में 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने रेस्क्यू किया
उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास भूस्खलन हुआ, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए थे। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हिमाचल: मंडी में बादल फटा, अब तक 11 की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 6 और शव मिले। अब भी 34 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। राहत कार्य में खराब मौसम के चलते विलंब की आशंका जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया फ्लड अलर्ट सिस्टम
इसी बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बुधवार को C-FLOOD नामक वेब आधारित फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम लॉन्च किया। यह प्रणाली बाढ़ से दो दिन पहले अलार्म बजाकर गांवों को चेतावनी देने में सक्षम होगी। इसके जरिए संभावित प्रभावित इलाकों में समय रहते राहत और बचाव की तैयारी की जा सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rains-due-to-rain-11-killed-in-landslide-mandi-on/article-26334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.