राजा रघुवंशी केस: बहन सृष्टि पर असम में दर्ज हुआ मामला, नरबलि का दावा बना विवाद की वजह

Indore, MP

राजा रघुवंशी हत्या कांड में अब नया मोड़ आ गया है। असम पुलिस ने राजा की मौसेरी बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

 यह एफआईआर सृष्टि के उस वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें उसने दावा किया था कि राजा की हत्या असम में नरबलि के तहत की गई है।

मंदिर समिति ने जताया विरोध

कामाख्या मंदिर के पुजारी सरू डोलोई हिमाद्रि ने सृष्टि के बयान की निंदा करते हुए कहा, “हर बार जब भी मंदिर के आसपास कोई अपराध होता है, तो मानव बलि का मुद्दा उठाया जाता है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और आम लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।” पुजारी ने सृष्टि के बयान को क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया।

कानूनी कार्रवाई शुरू, भावनात्मक माफी भी

असम पुलिस ने सृष्टि रघुवंशी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, सृष्टि ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उसने यह बयान भावुकता में आकर दिया था, उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था।

परिवार ने कहा- सृष्टि के बयान को न लें गलत दिशा में

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि सृष्टि ने पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। “अगर जरूरत पड़ी, तो हम असम जाकर भी स्थिति स्पष्ट करेंगे,” उन्होंने कहा। बता दें कि इससे पहले राजा की मां उमा और भाई विपिन ने भी हत्या में नरबलि की आशंका जाहिर की थी।

राजा-सोनम केस: अब तक की घटनाएं

राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई 2024 को इंदौर में हुई थी। 21 मई को हनीमून पर गए राजा और सोनम मेघालय के नोंगरियाट गांव से 23 मई को लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास मिला, जबकि सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद हुई थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और समर्थन दोनों

सृष्टि रघुवंशी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके हजारों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने राजा के लापता होने के बाद से सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था और लगातार वीडियो पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई थी। नरबलि वाले बयान के बाद सृष्टि को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, हालांकि कई इन्फ्लुएंसर्स ने उनका समर्थन भी किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राजा रघुवंशी केस: बहन सृष्टि पर असम में दर्ज हुआ मामला, नरबलि का दावा बना विवाद की वजह

Indore, MP

 यह एफआईआर सृष्टि के उस वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें उसने दावा किया था कि राजा की हत्या असम में नरबलि के तहत की गई है।

मंदिर समिति ने जताया विरोध

कामाख्या मंदिर के पुजारी सरू डोलोई हिमाद्रि ने सृष्टि के बयान की निंदा करते हुए कहा, “हर बार जब भी मंदिर के आसपास कोई अपराध होता है, तो मानव बलि का मुद्दा उठाया जाता है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और आम लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।” पुजारी ने सृष्टि के बयान को क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया।

कानूनी कार्रवाई शुरू, भावनात्मक माफी भी

असम पुलिस ने सृष्टि रघुवंशी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, सृष्टि ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उसने यह बयान भावुकता में आकर दिया था, उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था।

परिवार ने कहा- सृष्टि के बयान को न लें गलत दिशा में

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि सृष्टि ने पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। “अगर जरूरत पड़ी, तो हम असम जाकर भी स्थिति स्पष्ट करेंगे,” उन्होंने कहा। बता दें कि इससे पहले राजा की मां उमा और भाई विपिन ने भी हत्या में नरबलि की आशंका जाहिर की थी।

राजा-सोनम केस: अब तक की घटनाएं

राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई 2024 को इंदौर में हुई थी। 21 मई को हनीमून पर गए राजा और सोनम मेघालय के नोंगरियाट गांव से 23 मई को लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास मिला, जबकि सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद हुई थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और समर्थन दोनों

सृष्टि रघुवंशी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके हजारों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने राजा के लापता होने के बाद से सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था और लगातार वीडियो पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई थी। नरबलि वाले बयान के बाद सृष्टि को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, हालांकि कई इन्फ्लुएंसर्स ने उनका समर्थन भी किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raja-raghuvanshi-case-sister-srishti-registered-in-assam-the-reason/article-26336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.