पिपरिया में जीजा-साली ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बुधवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती ने चलती ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों आपस में जीजा-साली थे और उनके बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 घटनास्थल पर हड़कंप, ड्राइवर ने देखा कूदते

स्टेशन रोड थाना प्रभारी आदित्य सेन ने बताया कि हादसा खंभा नंबर 810/23 के पास हुआ, जब इटारसी की ओर जा रही ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने युवक और युवती को ट्रेन के आगे कूदते देखा। तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के क्षत-विक्षत शवों को बरामद किया गया।

 मिले दस्तावेजों से हुई पहचान

पुलिस को घटनास्थल से युवक का ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड मिला। उसकी पहचान राहुल पटेल (28 वर्ष), निवासी धुआवाड़ी, पिता का नाम कमलेश पटेल के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान श्रद्धा पटेल (24 वर्ष), निवासी काठी सुरेला, पिता इमरतलाल पटेल के रूप में हुई। श्रद्धा, राहुल की साली बताई जा रही है।

 शव भेजे गए मॉर्चुरी, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पिपरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को प्रेम संबंध के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दोनों के मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पिपरिया में जीजा-साली ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

Narmadapuram, MP

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों आपस में जीजा-साली थे और उनके बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 घटनास्थल पर हड़कंप, ड्राइवर ने देखा कूदते

स्टेशन रोड थाना प्रभारी आदित्य सेन ने बताया कि हादसा खंभा नंबर 810/23 के पास हुआ, जब इटारसी की ओर जा रही ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने युवक और युवती को ट्रेन के आगे कूदते देखा। तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के क्षत-विक्षत शवों को बरामद किया गया।

 मिले दस्तावेजों से हुई पहचान

पुलिस को घटनास्थल से युवक का ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड मिला। उसकी पहचान राहुल पटेल (28 वर्ष), निवासी धुआवाड़ी, पिता का नाम कमलेश पटेल के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान श्रद्धा पटेल (24 वर्ष), निवासी काठी सुरेला, पिता इमरतलाल पटेल के रूप में हुई। श्रद्धा, राहुल की साली बताई जा रही है।

 शव भेजे गए मॉर्चुरी, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पिपरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को प्रेम संबंध के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दोनों के मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-pipariya-brother-in-law-jumped-in-front-of-the-train-and/article-27956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.