बीजेपी बैठक में सख्त संदेश: 'नेता नहीं, पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है' – हेमंत खंडेलवाल की दो टूक

Bhopal, MP

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की कामकाजी बैठक में नेताओं को सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि "यह गुमान छोड़ दें कि किसी बड़े नेता ने आपको जिलाध्यक्ष बनाया है। आपको पार्टी ने चुना है, और पार्टी के सिद्धांतों व कार्यकर्ताओं के साथ ही चलना होगा।"

मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, पारिवारिक पक्षपात से दूरी और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर विशेष ज़ोर दिया गया।

परिवारवाद पर कड़ी चेतावनी
खंडेलवाल ने कहा कि "परिवार को पार्टी में आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति ठीक नहीं। ऐसा न हो कि जिलाध्यक्ष की जगह उसका बेटा पार्टी बैठक में भाषण देने लगे।" उन्होंने सभी कार्यक्रमों में वरिष्ठों और पदाधिकारियों को उचित सम्मान देने की भी बात कही।

संगठन को प्राथमिकता दें
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि जिलाध्यक्ष ट्रांसफर, नियुक्ति या निजी काम के लिए प्रभारी मंत्री के पास न जाएं। पार्टी कोर ग्रुप का गठन करेगी ताकि स्थानीय स्तर पर विचार-विमर्श की पारदर्शी प्रक्रिया बन सके।

अपनों के लिए सिफारिशें बंद करें
शिवप्रकाश ने निगम-मंडलों में सिफारिशी नियुक्तियों की आलोचना करते हुए कहा कि "अपनों का मोह त्यागें, विचार परिवार को प्राथमिकता दें।"

कैमरा ऑफ कर मीटिंग में न रहें
वर्चुअल बैठकों को लेकर भी फटकार लगाई गई। जिलाध्यक्षों पर आरोप है कि वे जुड़ तो जाते हैं लेकिन कैमरा बंद कर दूसरी गतिविधियों में लग जाते हैं।

कार्यकर्ता ही असली ताकत
शिवप्रकाश ने दोहराया कि यदि कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करता है, तो संगठन की आत्मा आहत होती है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और प्रभारी मंत्रियों से जमीनी संवाद बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता तक योजनाएं पहुंचेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करने और सेवा की भावना से जुड़ने का आह्वान किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजेपी बैठक में सख्त संदेश: 'नेता नहीं, पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है' – हेमंत खंडेलवाल की दो टूक

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, पारिवारिक पक्षपात से दूरी और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर विशेष ज़ोर दिया गया।

परिवारवाद पर कड़ी चेतावनी
खंडेलवाल ने कहा कि "परिवार को पार्टी में आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति ठीक नहीं। ऐसा न हो कि जिलाध्यक्ष की जगह उसका बेटा पार्टी बैठक में भाषण देने लगे।" उन्होंने सभी कार्यक्रमों में वरिष्ठों और पदाधिकारियों को उचित सम्मान देने की भी बात कही।

संगठन को प्राथमिकता दें
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि जिलाध्यक्ष ट्रांसफर, नियुक्ति या निजी काम के लिए प्रभारी मंत्री के पास न जाएं। पार्टी कोर ग्रुप का गठन करेगी ताकि स्थानीय स्तर पर विचार-विमर्श की पारदर्शी प्रक्रिया बन सके।

अपनों के लिए सिफारिशें बंद करें
शिवप्रकाश ने निगम-मंडलों में सिफारिशी नियुक्तियों की आलोचना करते हुए कहा कि "अपनों का मोह त्यागें, विचार परिवार को प्राथमिकता दें।"

कैमरा ऑफ कर मीटिंग में न रहें
वर्चुअल बैठकों को लेकर भी फटकार लगाई गई। जिलाध्यक्षों पर आरोप है कि वे जुड़ तो जाते हैं लेकिन कैमरा बंद कर दूसरी गतिविधियों में लग जाते हैं।

कार्यकर्ता ही असली ताकत
शिवप्रकाश ने दोहराया कि यदि कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करता है, तो संगठन की आत्मा आहत होती है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और प्रभारी मंत्रियों से जमीनी संवाद बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता तक योजनाएं पहुंचेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करने और सेवा की भावना से जुड़ने का आह्वान किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-bjp-meeting-the-party-has-made-district-president/article-29382

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.