पुराने नोट और सिक्कों का देश में एक ऐसा भी बाजार, जहां खुद दुर्लभ रूपयों और पैसों की लगती है बोली

INDORE, MP

एंटीक क्वाइन फेयर, 50 रुपये से 50 लाख तक है दुर्लभ नोटों, सिक्कों की कीमत

कहते हैं कि रुपयों-पैसों से दुनिया की हर चीज खरीदी जा सकती है लेकिन देश में पुराने नोट और सिक्कों का ऐसा भी बाजार है, जहां खुद दुर्लभ रूपयों और पैसों की बोली लगती है. इस बाजार में देश भर से अलग-अलग मुद्रा कलेक्ट करने वाले व्यापारियों से लोग इन्हें खरीदते हैं. वहीं इस बाजार में लोग अपने पास मौजूद प्राचीन मुद्राओं को बेचते भी हैं. यानि इस मनी मेले में सिक्कों और रेयर करेंसी की हर साल बड़े पैमाने पर खरीदी बिक्री होती है.

दुर्लभ मुद्राओं को खरीदने बेचने का बाजार

देश और दुनिया में अरसे से तरह-तरह की करेंसी कलेक्शन करना लोगों का शौक रहा है. इन तमाम लोगों के पास ऐसे प्राचीन सिक्के, मुद्रा और भारतीय के साथ देसी विदेशी नोट अलग-अलग रूपों में मौजूद हैं जो समय के साथ दुर्लभ हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में देश में विभिन्न मुद्रा व्यवसायी और लोगों के पास अब प्राचीन से प्राचीन दुर्लभ मुद्रा का कलेक्शन है, जिन्हें बेचने के लिए अपना एक अलग बाजार है.

इंदौर के मनी मेला में दुर्लभ नोट और सिक्के

इंदौर में ऐसा ही एक मनी मेला शहर के गांधी हाल में लगा है, जहां देश भर से मुद्रा एकत्र करने वाले व्यवसायी और खरीदी बिक्री करने वाले शौकीन तरह-तरह की दुर्लभ मुद्राओं की खरीदी बिक्री कर रहे हैं. इस बाजार में न केवल भारतीय बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों की प्राचीन मुद्राएं मौजूद हैं. मुद्रा बाजार में भारत में गंधार जनपद द्वारा जारी किए गए पहले सिक्के से लेकर मोहन जोदड़ो और मौर्य काल और तीसरी सदी से लेकर अब तक की मुद्राओं की धरोहर मौजूद है. इसके अलावा यहां प्राचीन राजा महाराजाओं द्वारा चलाई गई मुद्रा से लेकर अब तक जारी हुए तमाम नोट मौजूद हैं. इसके अलावा प्राचीन से प्राचीन नोटों की नंबर के साथ गड्डी मौजूद हैं.

INDORE COIN AND CURRENCY FAIR
पुराने नोट और सिक्कों का बाजार 
CURRENCY DEALER BUYING AND SELLING
पुराने नोटों और सिक्कों के कलेक्शन को खरीदते भी हैं व्यवसायी 
 
ऐसे तय होती है मुद्रा की कीमत

सूरत से आए मुद्रा व्यवसायी संजू जैन बताते हैं कि "मुद्रा बाजार में किसी भी करेंसी की कीमत उसकी प्राचीनता और संख्या पर निर्भर करती है. जिसकी कीमत 50 रुपये से लेकर 50 लाख तक हो सकती है. इनकी कीमत का आंकलन इस बात से होता है कि वह कितने साल पुरानी है क्योंकि मुद्रा बाजार में उस मुद्रा को तभी दुर्लभ माना जाता है जब वह कम से कम 100 साल पुरानी हो. जिन लोगों के पास प्राचीन एंटीक मुद्राएं हैं वह इस बाजार में अपने कलेक्शन की बोली लगाते हैं और व्यवसायी उसकी कीमत का आंकलन करके खरीदते हैं."

ANTIQUE COLLECTION OF COINS
एंटीक क्वाइन फेयर 
 
ANTIQUE COLLECTION OF COINS
एंटीक क्वाइन फेयर 
 
5000 से 10000 रुपये के नोट की कीमत लाखों में

मुद्रा व्यवसायी संजू जैन का कहना है कि "दुर्लभ नोट जो सीमित समय के लिए चलाए गए उनकी कीमत अब लाखों में है. 1977 में मोरारजी देसाई ने 5000 और 10000 के नोट चलाए थे लेकिन अब उनकी कीमत 10 लाख से लेकर 20 लख रुपये तक भी है, क्योंकि लोगों को पता ही नहीं है कि भारत में कभी 5000 या 10000 के नोट भी होते थे. इसके अलावा जिन नोटों की संख्या बहुत कम है उनकी कीमत भी सबसे ज्यादा होती है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के बलिदान को दर्शाने वाले नोटों और सिक्कों की कीमत भी अधिक होती है."

ANTIQUE COLLECTION OF COINS
एंटीक क्वाइन फेयर 
 
RARE CURRENCY NOTES BID
दुर्लभ नोटों की लगती है बोली 
 
नदियों से होता था सिक्कों का कलेक्शन

खंडवा के मुद्रा व्यवसायी भगवान सिंह ठाकुर बताते हैं कि "प्राचीन समय में सर्वाधिक मुद्रा नदियों में पाई जाती थी क्योंकि आस्था के चलते लोग नदियों में पैसा चढ़ाते थे. उज्जैन स्थित क्षिप्रा नदी से ही मोहन जोदड़ो काल की टेराकोटा मुद्रा के अलावा मौर्यकालीन और प्राचीन पंचमार्क समेत तरह-तरह के सिक्के मिले हैं. यही स्थिति नदियों को लेकर भी रही हालांकि अब इस तरह के सिक्कों की डिमांड इसलिए भी है क्योंकि नई पीढ़ी इन्हें देख सके कि प्राचीन दौर में उनके पूर्वज किस तरह की मुद्रा का उपयोग वस्तु विनिमय के लिए करते थे. वही बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी हैं जो अब प्राचीन मुद्रा कलेक्शन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं."

ancient coins in fair
मेले में प्राचीन समय के सिक्के 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-country-of-old-notes-and-coins-a-market/article-10400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.