उमरिया टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार कांड: शव के टुकड़े कर बोर में छिपाए, दो और आरोपी गिरफ्तार

Umaria, MP

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार के सनसनीखेज मामले में गुरुवार रात दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात लोगों को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने धरदबोचा है।

 आरोपियों से बाघ के नाखून, दांत और अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं, जिससे शिकार की पुष्टि हो चुकी है।

वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाघ का शिकार करने के बाद उसके शव को काटकर टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित एक बोर में छिपा दिया गया था। वहां से बाघ के कई अंगों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

हरदुल बैगा के घर से मिले नाखून और दांत

मामले की शुरुआत 26 जुलाई को हुई जब टाइगर रिजर्व टीम को रोहनिया गांव में बाघ के अवैध अंगों की मौजूदगी की सूचना मिली। छापेमारी में हरदुल बैगा के घर से 13 नाखून, दो केनाइन दांत और छह सामान्य दांत जब्त किए गए। पूछताछ में हरदुल ने शिकार में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय निवासी भी शामिल

इसके बाद कार्रवाई तेज करते हुए उमरिया वन अमले ने ओमप्रकाश सिंह, रामकृपाल सिंह, दशरथ वैदिक और रामभवन सिंह को गिरफ्तार किया। ताजा कार्रवाई में धमोखर परिक्षेत्र की टीम ने चेतराम अगरिया (27) और प्रभु बैगा (34) को पकड़ा है। दोनों आरोपी रोहनिया गांव के ही निवासी बताए गए हैं।

टीमें अब भी जांच में जुटी

धमोखर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और आरोपियों के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। टाइगर रिजर्व के मगधी और धमोखर परिक्षेत्र की टीमें संयुक्त रूप से पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।

वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि बाघों की संख्या पहले से ही सीमित है और इस तरह की घटनाएं संरक्षण प्रयासों को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उमरिया टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार कांड: शव के टुकड़े कर बोर में छिपाए, दो और आरोपी गिरफ्तार

Umaria, MP

 आरोपियों से बाघ के नाखून, दांत और अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं, जिससे शिकार की पुष्टि हो चुकी है।

वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाघ का शिकार करने के बाद उसके शव को काटकर टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित एक बोर में छिपा दिया गया था। वहां से बाघ के कई अंगों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

हरदुल बैगा के घर से मिले नाखून और दांत

मामले की शुरुआत 26 जुलाई को हुई जब टाइगर रिजर्व टीम को रोहनिया गांव में बाघ के अवैध अंगों की मौजूदगी की सूचना मिली। छापेमारी में हरदुल बैगा के घर से 13 नाखून, दो केनाइन दांत और छह सामान्य दांत जब्त किए गए। पूछताछ में हरदुल ने शिकार में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय निवासी भी शामिल

इसके बाद कार्रवाई तेज करते हुए उमरिया वन अमले ने ओमप्रकाश सिंह, रामकृपाल सिंह, दशरथ वैदिक और रामभवन सिंह को गिरफ्तार किया। ताजा कार्रवाई में धमोखर परिक्षेत्र की टीम ने चेतराम अगरिया (27) और प्रभु बैगा (34) को पकड़ा है। दोनों आरोपी रोहनिया गांव के ही निवासी बताए गए हैं।

टीमें अब भी जांच में जुटी

धमोखर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और आरोपियों के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। टाइगर रिजर्व के मगधी और धमोखर परिक्षेत्र की टीमें संयुक्त रूप से पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।

वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि बाघों की संख्या पहले से ही सीमित है और इस तरह की घटनाएं संरक्षण प्रयासों को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-umaria-tiger-reserve-the-tiger-hunting-scandal-hidden/article-29505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.