शिवपुरी में कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के इंदार थाना अंतर्गत इमलाउदी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कच्चा मकान अचानक धराशायी हो गया, जिसमें दबकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची घर के अंदर सो रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलाउदी निवासी राजेन्द्र जाटव शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने परिवार के साथ घर के बाहर चाय पी रहे थे। उसी समय उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। भीतर सो रही उनकी बेटी सलोनी मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहा परिवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था। इसके चलते राजेन्द्र जाटव अपने परिवार के साथ जर्जर कच्चे मकान में ही रहने को मजबूर था। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर पक्के मकान की सुविधा मिल जाती, तो मासूम सलोनी की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया

इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Shivpuri, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलाउदी निवासी राजेन्द्र जाटव शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने परिवार के साथ घर के बाहर चाय पी रहे थे। उसी समय उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। भीतर सो रही उनकी बेटी सलोनी मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहा परिवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था। इसके चलते राजेन्द्र जाटव अपने परिवार के साथ जर्जर कच्चे मकान में ही रहने को मजबूर था। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर पक्के मकान की सुविधा मिल जाती, तो मासूम सलोनी की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया

इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/innocent-deaths-due-to-falling-of-raw-houses-in-shivpuri/article-28898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.