जबलपुर: युवती ने जिम ट्रेनर पर धर्मांतरण और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jabalpur, MP

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में एक युवती ने जिम ट्रेनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने दावा किया कि जिम में ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर ने उससे बेड टच किया और जबरन धर्म बदलने के लिए मानसिक दबाव डाला।

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरदस्ती धर्म बदलवाने की कोशिश, धमकियां और दुर्व्यवहार❞

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो महीने से साईं फिटनेस जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। वहीं ट्रेनर अमन खान ने उसे बार-बार शारीरिक छेड़छाड़ और धमकियां दीं। विरोध करने पर अमन ने उसे जिम से निकालने की धमकी दी और कहने लगा कि "अगर हमारे धर्म को अपनाओगी तो फायदे में रहोगी।"

पुलिस की कार्रवाई के बीच हिंदू संगठन ने घेरा थाना❞

मंगलवार देर रात पीड़िता हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं के साथ आधारताल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और प्रदर्शन किया। मामला गरमाता देख पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को जिम से पकड़ा गया❞

पहले अमन खान मौके से फरार हो गया था। लेकिन बुधवार को सूचना मिली कि वह जिम में सामान लेने पहुंचा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे।

महिला ट्रेनर न होने वाले जिम बंद करने की मांग❞

हिंदू टाइगर फोर्स की पदाधिकारी संजना विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे जिम जहां महिला ट्रेनर नहीं हैं, उन्हें बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई युवतियां पहले भी अमन खान के व्यवहार से परेशान होकर जिम छोड़ चुकी हैं लेकिन मामला सामने नहीं आ सका।

संगठन के सदस्य मुकेश रजक ने बताया कि आरोपी खुद को जिम में "अमन राज" बताता था, जबकि उसका असली नाम "अमन खान" है। यह जानबूझकर की गई धोखाधड़ी है, ताकि लड़कियों का भरोसा जीता जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर: युवती ने जिम ट्रेनर पर धर्मांतरण और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jabalpur, MP

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरदस्ती धर्म बदलवाने की कोशिश, धमकियां और दुर्व्यवहार❞

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो महीने से साईं फिटनेस जिम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। वहीं ट्रेनर अमन खान ने उसे बार-बार शारीरिक छेड़छाड़ और धमकियां दीं। विरोध करने पर अमन ने उसे जिम से निकालने की धमकी दी और कहने लगा कि "अगर हमारे धर्म को अपनाओगी तो फायदे में रहोगी।"

पुलिस की कार्रवाई के बीच हिंदू संगठन ने घेरा थाना❞

मंगलवार देर रात पीड़िता हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं के साथ आधारताल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और प्रदर्शन किया। मामला गरमाता देख पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को जिम से पकड़ा गया❞

पहले अमन खान मौके से फरार हो गया था। लेकिन बुधवार को सूचना मिली कि वह जिम में सामान लेने पहुंचा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे।

महिला ट्रेनर न होने वाले जिम बंद करने की मांग❞

हिंदू टाइगर फोर्स की पदाधिकारी संजना विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे जिम जहां महिला ट्रेनर नहीं हैं, उन्हें बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई युवतियां पहले भी अमन खान के व्यवहार से परेशान होकर जिम छोड़ चुकी हैं लेकिन मामला सामने नहीं आ सका।

संगठन के सदस्य मुकेश रजक ने बताया कि आरोपी खुद को जिम में "अमन राज" बताता था, जबकि उसका असली नाम "अमन खान" है। यह जानबूझकर की गई धोखाधड़ी है, ताकि लड़कियों का भरोसा जीता जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-woman-accused-gym-trainer-of-conversion-and-misconduct-police/article-27837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.