खंडवा: पत्नी ने साथ सोने से किया इंकार, पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; मौके पर मौत

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कुदाल्दा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पत्नी के साथ सोने से इनकार करने पर पति ने गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 वारदात के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देवरानी और बेटे के साथ सो रही थी महिला

मृतका मालती बारे अपने 8 वर्षीय बेटे और देवरानी के साथ एक चटाई पर सो रही थी। इसी दौरान पति धर्मेंद्र बारे वहां पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया और कहा कि वह यहीं सो जाएगी। इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से दो वार किए, जिससे मालती की मौके पर ही मौत हो गई।

जेठ की मौत के बाद ससुराल लौटी थी मालती

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही मालती के जेठ की जहर खाने से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार और अन्य क्रियाक्रम में शामिल होने के लिए वह मायके से ससुराल लौटी थी। तभी से वह परिवार के साथ गांव में रह रही थी।

बेटे-बेटी हुए बेसहारा

मालती और धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं—एक 8 साल का बेटा और 10 साल की बेटी। मां की हत्या के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वारदात के समय बेटा पास ही सो रहा था और अपनी मां को खून से लथपथ देखकर जोर-जोर से रोने लगा।

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

गवाहों ने बताया कि वारदात के बाद धर्मेंद्र बिना किसी पछतावे के शव के पास बैठा रहा। परिजनों के पूछने पर उसने कहा—“माथापच्ची हो गई थी, इसलिए मालती को मार डाला।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी धर्मेंद्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी और बिस्तर को जब्त कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा: पत्नी ने साथ सोने से किया इंकार, पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; मौके पर मौत

Khandwa, MP

 वारदात के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देवरानी और बेटे के साथ सो रही थी महिला

मृतका मालती बारे अपने 8 वर्षीय बेटे और देवरानी के साथ एक चटाई पर सो रही थी। इसी दौरान पति धर्मेंद्र बारे वहां पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया और कहा कि वह यहीं सो जाएगी। इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से दो वार किए, जिससे मालती की मौके पर ही मौत हो गई।

जेठ की मौत के बाद ससुराल लौटी थी मालती

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही मालती के जेठ की जहर खाने से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार और अन्य क्रियाक्रम में शामिल होने के लिए वह मायके से ससुराल लौटी थी। तभी से वह परिवार के साथ गांव में रह रही थी।

बेटे-बेटी हुए बेसहारा

मालती और धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं—एक 8 साल का बेटा और 10 साल की बेटी। मां की हत्या के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वारदात के समय बेटा पास ही सो रहा था और अपनी मां को खून से लथपथ देखकर जोर-जोर से रोने लगा।

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

गवाहों ने बताया कि वारदात के बाद धर्मेंद्र बिना किसी पछतावे के शव के पास बैठा रहा। परिजनों के पूछने पर उसने कहा—“माथापच्ची हो गई थी, इसलिए मालती को मार डाला।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी धर्मेंद्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी और बिस्तर को जब्त कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/khandwa-wife-refuses-to-sleep-with-her-husband-killed-on/article-30939

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.