भोपाल में मैरिज सर्टिफिकेट होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे होगा पंजीयन; निगम की नई डिजिटल पहल

भोपाल (म.प्र.)

On

नगर निगम की वेबसाइट से आवेदन, ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल प्रमाणपत्र; नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत

भोपाल नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विवाह पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला किया है। अब शहरवासियों को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे आवेदन, दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन भुगतान के बाद डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नई प्रणाली के तहत मैरिज सर्टिफिकेट अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। नागरिक निगम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया अधिक सरल बनेगी। यह पहल खासतौर पर कामकाजी लोगों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है।

कैसे होगी पूरी प्रक्रिया
निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के अनुसार, आवेदकों को सबसे पहले नगर निगम की वेबसाइट www.bmconline.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर ‘सिटीजन सर्विसेज’ विकल्प में जाकर मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसमें दूल्हा-दुल्हन से संबंधित जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए जाएंगे। दस्तावेज अपलोड होते ही 1100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

दस्तावेजों का सत्यापन कैसे होगा:
ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल ही नहीं रहेगी, बल्कि भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। वार्ड में पदस्थ नगर निगम कर्मचारी अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर स्थल पर जाकर पंचनामा तैयार करेंगे और जानकारी की जांच करेंगे। इसके अलावा, जोनल अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) आवेदक के पते पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसे आवेदक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
विवाह पंजीयन के लिए दूल्हा-दुल्हन, उनके माता-पिता और गवाहों के आधार कार्ड, विवाह का कार्ड और जिस स्थान पर शादी संपन्न हुई उसका प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, मैरिज शाखा द्वारा केवल दूल्हा-दुल्हन को ही आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय बुलाया जाएगा।

बैठक में अन्य अहम निर्देश
इस बैठक में कमिश्नर संस्कृति जैन ने निगम से जुड़ी अन्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को 50 दिन से अधिक लंबित न रखा जाए। तय समय सीमा में शिकायतों का निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संपत्ति कर और अन्य बकाया करों की वसूली, खासकर बड़े बकायादारों से, प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए गए। लीज रेंट की राशि समय पर जमा कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।नगर निगम की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे भोपाल में नागरिक सेवाओं को और अधिक सुलभ व पारदर्शी बनाने की उम्मीद है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/marriage-certificate-in-bhopal-will-be-completely-online-registration-will/article-40369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.