मध्य प्रदेश में लू और बूंदाबांदी का मिला-जुला असर, अगले 36 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है, जहां कुछ हिस्सों में तेज़ गर्मी का सामना तो कुछ जगहों पर आंधी-बारिश देखने को मिल रही है।

अगले 36 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आगामी चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और बारिश, आंधी, गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता से अगले 24 घंटे में इन जिलों में तेज़ हवाएं प्रदेश में 1 से 4 मई तक आंधी-बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, मैहर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा और मऊगंज जैसे जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, दतिया, नीमच, सीहोर, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, देवास, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 और 3 मई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 2 मई को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है। 3 मई को गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, हरदा, बैतूल, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है।

आंधी और तेज़ हवाओं के बीच कई शहरों में बूँदाबाँदी और बारिश मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, मंदसौर और जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हुई। भोपाल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

गर्मी का दौर जारी, खरगोन में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है। खरगोन में सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खंडवा में 43.1 डिग्री और रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में पारा 41 डिग्री से ऊपर रहा। भोपाल और इंदौर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में लू और बूंदाबांदी का मिला-जुला असर, अगले 36 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

अगले 36 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आगामी चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और बारिश, आंधी, गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता से अगले 24 घंटे में इन जिलों में तेज़ हवाएं प्रदेश में 1 से 4 मई तक आंधी-बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, मैहर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा और मऊगंज जैसे जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, दतिया, नीमच, सीहोर, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, देवास, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 और 3 मई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 2 मई को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है। 3 मई को गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, हरदा, बैतूल, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है।

आंधी और तेज़ हवाओं के बीच कई शहरों में बूँदाबाँदी और बारिश मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, मंदसौर और जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हुई। भोपाल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

गर्मी का दौर जारी, खरगोन में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है। खरगोन में सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खंडवा में 43.1 डिग्री और रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में पारा 41 डिग्री से ऊपर रहा। भोपाल और इंदौर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mixed-effect-of-heat-and-drizzle-in-madhya-pradesh-in/article-19179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.