मैहर पुलिस लाइन: विजयादशमी पर सांसद और एसपी ने किया कुम्हड़े का बलि पूजन

Maihar, MP

विजयादशमी के अवसर पर मैहर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में सांसद गणेश सिंह और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कुम्हड़े की पारंपरिक बलि देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया। इस दौरान की गई क्रियाओं का वीडियो भी सामने आया।

 समारोह की शुरुआत शस्त्र पूजन और अर्चन से हुई। इसके बाद सांसद और एसपी ने अलग-अलग कुम्हड़े को तलवार से काटकर बलि देने की परंपरा निभाई। इस परंपरा को देवी कूष्मांडा को प्रसन्न करने और सभी कष्ट, रोग, भय तथा शोक से मुक्ति पाने के रूप में माना जाता है। कुम्हड़े की बलि एक प्रतीकात्मक तरीका है जो पशु बलि की जगह ली जाती है।

मान्यता है कि कुम्हड़े की बलि से भय कम होता है, मृत्यु के प्रति मोह घटता है और व्यक्ति माया और दुख से मुक्त होकर आत्मा के अमर स्वरूप को समझ पाता है।

शस्त्र पूजन के महत्व पर सांसद और एसपी ने जोर देते हुए कहा कि शस्त्र केवल सुरक्षा के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि न्याय और धर्म की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक हैं। उन्होंने विजयादशमी को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व बताया और पुलिस बल को सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस बल समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सदैव सक्रिय रहता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर रानी बाटड़ ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की प्रेरणा देता है। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया और कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-and-sp-sacrificed-the-pottery-on-maihar-police-line/article-34528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.