राजनीतिक गतिविधियों से गरमाया एमपी: सीएम का ग्वालियर दौरा, कांग्रेस प्रभारी चौधरी की बैठकों का दौर

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत भोपाल से होगी, जहां वे सुबह 10 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गौरीशंकर शेजवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित “सहकारी युवा संवाद” कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे सीएम ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

सीएम डॉ. यादव दोपहर 2:55 बजे ग्वालियर पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5:30 बजे वे कृषि विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और रात 7 बजे जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लेंगे। इसके पश्चात रात 8:30 बजे भोपाल के लिए वापसी करेंगे।

समरसता कार्यक्रम और अंबेडकर धाम का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री समरसता कार्यक्रम में भाग लेकर ग्वालियर के जौरासी गांव में प्रस्तावित अंबेडकर धाम का भूमि पूजन करेंगे। यह स्थल सामाजिक न्याय, समता और समरसता का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर वे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे, सामाजिक समरसता की शपथ दिलाएंगे और उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी करेंगे।

राजीव कुमार टंडन बने मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश सरकार ने राजीव कुमार टंडन को राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे पूर्व में आयोग के सदस्य थे और अब आगामी आदेश तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसका आधिकारिक आदेश 4 जुलाई को जारी कर दिया गया है।

चार दिवसीय एमपी दौरे पर कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शनिवार से 4 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत में वे संगठन की बैठक लेंगे और दोपहर 12 बजे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे संगठनात्मक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

 कार्यक्रमों का शेड्यूल:

  • 6 जुलाई: कांग्रेस विचार विभाग, प्रशिक्षण टीम, मीडिया और सोशल मीडिया इकाइयों के साथ संवाद।

  • 7 जुलाई: विदिशा दौरा, शमशाबाद व कुरवाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद।

  • 8 जुलाई: अशोकनगर में "न्याय से सत्याग्रह" में हिस्सा लेंगे। जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज होने के विरोध में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राजनीतिक गतिविधियों से गरमाया एमपी: सीएम का ग्वालियर दौरा, कांग्रेस प्रभारी चौधरी की बैठकों का दौर

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत भोपाल से होगी, जहां वे सुबह 10 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गौरीशंकर शेजवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित “सहकारी युवा संवाद” कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे सीएम ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

सीएम डॉ. यादव दोपहर 2:55 बजे ग्वालियर पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5:30 बजे वे कृषि विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और रात 7 बजे जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लेंगे। इसके पश्चात रात 8:30 बजे भोपाल के लिए वापसी करेंगे।

समरसता कार्यक्रम और अंबेडकर धाम का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री समरसता कार्यक्रम में भाग लेकर ग्वालियर के जौरासी गांव में प्रस्तावित अंबेडकर धाम का भूमि पूजन करेंगे। यह स्थल सामाजिक न्याय, समता और समरसता का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर वे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे, सामाजिक समरसता की शपथ दिलाएंगे और उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी करेंगे।

राजीव कुमार टंडन बने मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश सरकार ने राजीव कुमार टंडन को राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे पूर्व में आयोग के सदस्य थे और अब आगामी आदेश तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसका आधिकारिक आदेश 4 जुलाई को जारी कर दिया गया है।

चार दिवसीय एमपी दौरे पर कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शनिवार से 4 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत में वे संगठन की बैठक लेंगे और दोपहर 12 बजे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे संगठनात्मक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

 कार्यक्रमों का शेड्यूल:

  • 6 जुलाई: कांग्रेस विचार विभाग, प्रशिक्षण टीम, मीडिया और सोशल मीडिया इकाइयों के साथ संवाद।

  • 7 जुलाई: विदिशा दौरा, शमशाबाद व कुरवाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद।

  • 8 जुलाई: अशोकनगर में "न्याय से सत्याग्रह" में हिस्सा लेंगे। जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज होने के विरोध में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cms-visit-to-gwalior-due-to-political-activities-round/article-26546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.