नदना हादसा: मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख की राहत राशि, कच्ची दीवार गिरने से गई थी दो जानें

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नदना गांव में शनिवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रशासन ने मुआवजे का ऐलान किया है।

 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपए और अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी रावेंद्र सिंह अपने घर की पुरानी कच्ची दीवार गिराने का काम कर रहे थे। उनके साथ मजदूर गणेश कोल और रिंकू कोल भी मौजूद थे। काम के दौरान अचानक कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों उसके मलबे में दब गए।

मौके पर मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। डॉक्टरों ने रावेंद्र सिंह और गणेश कोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिंकू कोल गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

जांच जारी

बैकुंठपुर के एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। इसी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे नदना गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नदना हादसा: मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख की राहत राशि, कच्ची दीवार गिरने से गई थी दो जानें

Rewa, MP

 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपए और अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी रावेंद्र सिंह अपने घर की पुरानी कच्ची दीवार गिराने का काम कर रहे थे। उनके साथ मजदूर गणेश कोल और रिंकू कोल भी मौजूद थे। काम के दौरान अचानक कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों उसके मलबे में दब गए।

मौके पर मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। डॉक्टरों ने रावेंद्र सिंह और गणेश कोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिंकू कोल गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

जांच जारी

बैकुंठपुर के एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। इसी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे नदना गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nadna-accident-had-gone-to-the-families-of-the-deceased/article-31472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.