नो-पार्किंग कार्रवाई बनी विवाद की वजह, इंदौर में ट्रैफिक क्रेन रोकने पर महिला-युवक पर केस

इंदौर (म.प्र.)

On

राजबाड़ा इलाके में वाहन उठाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस से बहस, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

शहर के राजबाड़ा क्षेत्र में नो-पार्किंग में खड़ी कार हटाने की कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई, जब वाहन मालिक पक्ष ने ट्रैफिक कर्मियों का विरोध करते हुए क्रेन को रोक दिया। मामले में सराफा थाना पुलिस ने एक युवक और एक महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम ट्रैफिक थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल हीरालाल गारी सोमवार शाम राजबाड़ा इलाके में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए क्रेन ड्यूटी पर थे। इसी दौरान इमामबाड़ा के पास नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार को नियमों के तहत उठाकर ले जाया जा रहा था।

कार हटाए जाने की सूचना मिलते ही वाहन मालिक विशाल भाटिया मौके पर पहुंचे। उनके साथ एक महिला भी थी, जिन्होंने क्रेन चालक और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने वाहन तत्काल छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन नियमानुसार कार्रवाई पूरी होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि महिला ने क्रेन के सामने खड़े होकर सपोर्ट वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान ट्रैफिक क्रेन चालक सुजल कौशल से भी तीखी नोकझोंक हुई। कुछ समय तक सड़क पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, जिससे आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल गारी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी। सराफा थाना प्रभारी राजकुमार आटोरिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक और महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, शांति भंग करने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं, महिला पक्ष का कहना है कि कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत या आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। यदि लिखित शिकायत मिलती है, तो उसकी भी जांच की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

----------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/no-parking-action-becomes-reason-for-controversy-case-against-woman-and/article-42170

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.