ग्वालियर में आधी रात को नाबालिगों का तांडव, 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़

ग्वालियर (म.प्र.)

On

सीसीटीवी से खुलासा, चोरी की बाइक पर आए नकाबपोश; पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में रविवार देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। रमटापुरा से सेवानगर इलाके के बीच चार नकाबपोश नाबालिगों ने करीब आधे घंटे तक खुलेआम उत्पात मचाया और सड़क किनारे खड़े 20 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब सामने आई, जब लोग घरों से बाहर निकले और टूटी कारों व लोडिंग वाहनों के शीशे देखे। इससे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर इलाके में पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे और हाथों में डंडे थे। रमटापुरा से सेवा नगर तक उन्होंने जो भी वाहन सड़क पर खड़ा मिला, उसके शीशे और बॉडी पर डंडों से हमला किया। गालियां देते हुए बदमाश एक के बाद एक वाहनों को नुकसान पहुंचाते चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बिना किसी विवाद या उकसावे के तोड़फोड़ की।

घटना रात में हुई, इसलिए तत्काल किसी को भनक नहीं लगी। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपने वाहन क्षतिग्रस्त देखे, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने इसे असुरक्षा से जोड़ते हुए पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए। स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में चार नकाबपोश युवक साफ तौर पर तोड़फोड़ करते नजर आए। हालांकि चेहरे ढंके होने के बावजूद पुलिस एक आरोपी की पहचान करने में सफल रही। इसके बाद तीन अन्य के नाम भी सामने आए। कुछ ही घंटों में पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। इनमें दो रमटापुरा, एक घासमंडी और एक सेवा नगर क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय चारों आरोपी नशे की हालत में थे। प्रारंभिक पूछताछ में आशंका जताई गई है कि उन्होंने गांजा या स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का सेवन किया था। फिलहाल मेडिकल परीक्षण और विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे किसी व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद का संकेत नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला नशे में की गई अराजकता का प्रतीत होता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की बाइक कहां से लाई गई थी और आरोपियों के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।

चूंकि सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रभावित वाहन मालिकों से नुकसान का आकलन कराने को कहा है और इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/orgy-of-minors-at-midnight-in-gwalior-vandalism-of-more/article-42872

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.