बुरहानपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश प्रतिमा गिरने से युवक की मौत, दोस्त सदमे में बेहोश

Burhanpur, MP

बुरहानपुर में गणेशोत्सव की तैयारी के बीच शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को खंडवा ले जाया जा रहा था, तभी सड़क पर गड्ढे की वजह से बैलेंस बिगड़ गया और प्रतिमा गिर पड़ी।

 इसके नीचे दबकर 26 वर्षीय शशांक जोशी की मौत हो गई।

लालबाग रोड पर हादसा

यह हादसा लालबाग रोड स्थित तुलसी मॉल के पास रात करीब 9 बजे हुआ। मृतक शशांक जोशी, खंडवा का निवासी था और हाटकेश्वर गणेश मंडल के साथ प्रतिमा लेने आया था। हादसे को देखकर उसका साथी गहरे सदमे में आकर बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गड्ढों पर फूटा गुस्सा

प्रतिमा गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और प्रशासन ने हालात संभाले। हिंदू महासभा और कांग्रेस नेताओं ने इस हादसे के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तुरंत शहर की सड़कों की मरम्मत की मांग की।

प्रशासन की सफाई

सीएसपी गौरव पाटिल और एएसपी अंतर सिंह कनेश ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ ज्यादा होने और सड़क की खराब हालत के कारण प्रतिमा का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ।

लगातार हो रहे हादसे

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी इच्छापुर रोड पर खराब सड़क की वजह से गणेश प्रतिमा गिर गई थी। इसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था, लेकिन शनिवार को फिर यह बड़ा हादसा होने से लोगों में नाराजगी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में दर्दनाक हादसा: गणेश प्रतिमा गिरने से युवक की मौत, दोस्त सदमे में बेहोश

Burhanpur, MP

 इसके नीचे दबकर 26 वर्षीय शशांक जोशी की मौत हो गई।

लालबाग रोड पर हादसा

यह हादसा लालबाग रोड स्थित तुलसी मॉल के पास रात करीब 9 बजे हुआ। मृतक शशांक जोशी, खंडवा का निवासी था और हाटकेश्वर गणेश मंडल के साथ प्रतिमा लेने आया था। हादसे को देखकर उसका साथी गहरे सदमे में आकर बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गड्ढों पर फूटा गुस्सा

प्रतिमा गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और प्रशासन ने हालात संभाले। हिंदू महासभा और कांग्रेस नेताओं ने इस हादसे के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तुरंत शहर की सड़कों की मरम्मत की मांग की।

प्रशासन की सफाई

सीएसपी गौरव पाटिल और एएसपी अंतर सिंह कनेश ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ ज्यादा होने और सड़क की खराब हालत के कारण प्रतिमा का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ।

लगातार हो रहे हादसे

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी इच्छापुर रोड पर खराब सड़क की वजह से गणेश प्रतिमा गिर गई थी। इसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था, लेकिन शनिवार को फिर यह बड़ा हादसा होने से लोगों में नाराजगी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-ganesh-statue-falls-in-burhanpur-death-of-a/article-31403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.