- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवती के बाल उखाड़े, दो भाइयों पर डंडा-बेल्ट से हमला
भोपाल में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवती के बाल उखाड़े, दो भाइयों पर डंडा-बेल्ट से हमला
भोपाल (म.प्र.)
कल्पना नगर में ट्रैवल्स एजेंसी संचालक और उसके भाई की महिला मित्र के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट; पुलिस आरोपियों की तलाश में
भोपाल के कल्पना नगर में पार्किंग विवाद हिंसक मोड़ ले गया। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक विजय कुमार मिश्रा, उनके भाई विनीत और भाई की महिला मित्र पूर्णिमा दुबे पर सरेराह हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे और बेल्ट से तीनों को पीटा और युवती के बाल उखाड़ दिए।
घटना 16 जनवरी की रात हुई। पुलिस को घटना का वीडियो भी प्राप्त हुआ है, जिसमें विवाद का पूरा दृश्य दिखाई दे रहा है। युवती ने भी अपने मोबाइल से वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।
पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब विजय कुमार ने अपने किराए के मकान के सामने पार्किंग में खड़े ऑटो को हटाने के लिए कहा। इसके बाद ऑटो सवारों ने कहा कि पहले उन्हें एक हजार रुपए दो, उसके बाद ही ऑटो हटेगा। इसका विरोध करने पर तीनों पर हमला कर दिया गया। पास की बस्ती के लोग भी शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट में शामिल हो गए।
पीड़ितों ने बताया कि युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। पूरी घटना में उसका बाल उखाड़ दिया गया।
पिपलानी थाना प्रभारी टीआई चंद्रिका यादव ने कहा कि मारपीट, अड़ीबाजी और बलवा के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए