VIDEO: भोपाल में कब्र लेकर भटकते लोग, कफन में लिपटी 'लाशें': वक्फ जमीन विवाद पर अनोखा प्रदर्शन

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को एक बेहद अनोखे और चौंकाने वाले विरोध प्रदर्शन का गवाह बनी। कोलार क्षेत्र के अकबरपुर बंजारी इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर कफन ओढ़े शवों और कब्र के प्रतीक चिन्हों के साथ वक्फ बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस विरोध प्रदर्शन ने हर राहगीर को सोचने पर मजबूर कर दिया।

क्या है मामला?

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अकबरपुर बंजारी में स्थित एक वक्फ संपत्ति — जिसे मुस्लिम समाज कब्रिस्तान की जमीन मानता है — वहां हाल ही में एक गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह भूमि धार्मिक उद्देश्यों के लिए सुरक्षित थी, और इस पर गौशाला निर्माण वक्फ अधिनियम और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

 कब्र के साथ वक्फ कार्यालय तक यात्रा

प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के बैनर तले लोग सांकेतिक कब्रें लेकर वक्फ कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही दो युवकों को कफन में लपेटकर सड़कों पर घुमाया गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि जब कब्रिस्तान नहीं बचेंगे, तो मरने वालों को कहां दफनाया जाएगा।

प्रदर्शन में लगे नारे और बैनर भी ध्यान खींचने वाले थे:
🪦 “गुम होते जा रहे कब्रिस्तान, कहां दफन करें जिंदा इंसान?”
🪦 “कहां गई भोपाल की 189 कब्रस्तान, जमीन खा गई या आसमान?”

 राजनैतिक तकरार भी शुरू

इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भी आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं की सहमति से ही इस जमीन पर गौशाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि इस पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 क्या बोले समाज के लोग?

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि:

  • विवादित जमीन पर निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए

  • वक्फ बोर्ड स्वयं स्थिति स्पष्ट करे कि जमीन की मिल्कियत किसकी है

  • भोपाल के 189 कब्रिस्तानों का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए

 प्रशासन की चुप्पी

अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामला धार्मिक, राजनीतिक और वक्फ कानून से जुड़ा होने के कारण जल्द ही आधिकारिक हस्तक्षेप की संभावना जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: भोपाल में कब्र लेकर भटकते लोग, कफन में लिपटी 'लाशें': वक्फ जमीन विवाद पर अनोखा प्रदर्शन

Bhopal, MP

क्या है मामला?

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अकबरपुर बंजारी में स्थित एक वक्फ संपत्ति — जिसे मुस्लिम समाज कब्रिस्तान की जमीन मानता है — वहां हाल ही में एक गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह भूमि धार्मिक उद्देश्यों के लिए सुरक्षित थी, और इस पर गौशाला निर्माण वक्फ अधिनियम और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

 कब्र के साथ वक्फ कार्यालय तक यात्रा

प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के बैनर तले लोग सांकेतिक कब्रें लेकर वक्फ कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही दो युवकों को कफन में लपेटकर सड़कों पर घुमाया गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि जब कब्रिस्तान नहीं बचेंगे, तो मरने वालों को कहां दफनाया जाएगा।

प्रदर्शन में लगे नारे और बैनर भी ध्यान खींचने वाले थे:
🪦 “गुम होते जा रहे कब्रिस्तान, कहां दफन करें जिंदा इंसान?”
🪦 “कहां गई भोपाल की 189 कब्रस्तान, जमीन खा गई या आसमान?”

 राजनैतिक तकरार भी शुरू

इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भी आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं की सहमति से ही इस जमीन पर गौशाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि इस पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 क्या बोले समाज के लोग?

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि:

  • विवादित जमीन पर निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए

  • वक्फ बोर्ड स्वयं स्थिति स्पष्ट करे कि जमीन की मिल्कियत किसकी है

  • भोपाल के 189 कब्रिस्तानों का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए

 प्रशासन की चुप्पी

अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामला धार्मिक, राजनीतिक और वक्फ कानून से जुड़ा होने के कारण जल्द ही आधिकारिक हस्तक्षेप की संभावना जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/people-wandering-in-bhopal-with-a-tomb-a-unique-demonstration/article-25421

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.