जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन: वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM करेंगे ₹1518 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Khandwa, MP

मध्य प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण को समर्पित 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन आज खंडवा में आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और संबोधित भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर ₹1518 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

अभियान के तहत किए गए नवाचार

30 मार्च से 30 जून तक चले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में कई नवाचार हुए। मनरेगा योजना के अंतर्गत 57,207 जल संरक्षण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 888 वॉटरशेड प्रोजेक्ट्स, और तकनीकी निगरानी के लिए वॉटरशेड वर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का लोकार्पण किया गया।

विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री यादव कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग की चार प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं — भाम राजगढ़, बिहार सारोला बैराज, लाजैरा बैराज और हापला दीपला लघु सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से 7260 किसानों को लाभ और 8557 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी।

नर्मदा घाटी विकास विभाग की जावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी लागत ₹563.72 करोड़ है। इससे खंडवा के 52 ग्रामों के 21,666 किसानों की 26,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

अमृत सरोवर और जल संरचनाओं का लोकार्पण

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत ₹50 करोड़ की लागत से 74 जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया गया है, जिनका आज लोकार्पण होगा।

90 दिन में दिखा प्रभाव

इस अभियान के दौरान 84,930 खेत तालाब, 1,283 अमृत सरोवर और 1,04,294 कूप रिचार्ज पिट का निर्माण हुआ। मानसून की पहली बारिश में ही इन संरचनाओं में जल संचय दिखने लगा है, जिससे भूजल स्तर बढ़ रहा है। पहली बार तकनीक आधारित सिपरी और प्लानर सॉफ्टवेयर से जल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार कर कार्य हुआ है।

प्रदेश ने तय किया जल संरक्षण का नया मानदंड

जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिए मध्य प्रदेश ने जल प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान से सिंचाई, पेयजल और भूजल रिचार्ज के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन: वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM करेंगे ₹1518 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Khandwa, MP

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और संबोधित भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर ₹1518 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

अभियान के तहत किए गए नवाचार

30 मार्च से 30 जून तक चले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में कई नवाचार हुए। मनरेगा योजना के अंतर्गत 57,207 जल संरक्षण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 888 वॉटरशेड प्रोजेक्ट्स, और तकनीकी निगरानी के लिए वॉटरशेड वर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का लोकार्पण किया गया।

विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री यादव कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग की चार प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं — भाम राजगढ़, बिहार सारोला बैराज, लाजैरा बैराज और हापला दीपला लघु सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से 7260 किसानों को लाभ और 8557 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी।

नर्मदा घाटी विकास विभाग की जावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी लागत ₹563.72 करोड़ है। इससे खंडवा के 52 ग्रामों के 21,666 किसानों की 26,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

अमृत सरोवर और जल संरचनाओं का लोकार्पण

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत ₹50 करोड़ की लागत से 74 जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया गया है, जिनका आज लोकार्पण होगा।

90 दिन में दिखा प्रभाव

इस अभियान के दौरान 84,930 खेत तालाब, 1,283 अमृत सरोवर और 1,04,294 कूप रिचार्ज पिट का निर्माण हुआ। मानसून की पहली बारिश में ही इन संरचनाओं में जल संचय दिखने लगा है, जिससे भूजल स्तर बढ़ रहा है। पहली बार तकनीक आधारित सिपरी और प्लानर सॉफ्टवेयर से जल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार कर कार्य हुआ है।

प्रदेश ने तय किया जल संरक्षण का नया मानदंड

जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिए मध्य प्रदेश ने जल प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान से सिंचाई, पेयजल और भूजल रिचार्ज के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/prime-minister-modi-will-join-the-grand-completion-of-water/article-26028

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.