आगर मालवा में सनसनीखेज वारदात: 7 साल के मासूम पर नाबालिग का पत्थर से हमला

Agar Malwa, MP

आगर मालवा ज़िले के बड़ौद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 साल के एक नाबालिग ने 7 वर्षीय बच्चे शाहनवाज के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घटना ग्राम कंकडेल की है। शनिवार शाम शाहनवाज खेलते हुए घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।

आरोपी बोला- "मना करने पर गुस्से में हमला किया"

जांच के दौरान पता चला कि शाहनवाज को गांव का ही एक 17 वर्षीय किशोर आखिरी बार अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने शाहनवाज को किसी काम के लिए कहा था। बच्चे ने इंकार किया तो वह गुस्से में आकर पत्थर से वार करने लगा

झाड़ियों में खून से लथपथ मिला मासूम

रविवार सुबह पुलिस आरोपी को लेकर जंगल में पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच शाहनवाज खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। तुरंत उसे बड़ौद के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस दर्ज कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आगर मालवा में सनसनीखेज वारदात: 7 साल के मासूम पर नाबालिग का पत्थर से हमला

Agar Malwa, MP

 घटना ग्राम कंकडेल की है। शनिवार शाम शाहनवाज खेलते हुए घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।

आरोपी बोला- "मना करने पर गुस्से में हमला किया"

जांच के दौरान पता चला कि शाहनवाज को गांव का ही एक 17 वर्षीय किशोर आखिरी बार अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने शाहनवाज को किसी काम के लिए कहा था। बच्चे ने इंकार किया तो वह गुस्से में आकर पत्थर से वार करने लगा

झाड़ियों में खून से लथपथ मिला मासूम

रविवार सुबह पुलिस आरोपी को लेकर जंगल में पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच शाहनवाज खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। तुरंत उसे बड़ौद के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस दर्ज कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sensational-incident-in-agar-malwa-attacked-7-year-old-innocent/article-32029

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.