एमपी में गर्मी का कहर और बदला मौसम: 6 जिलों में बारिश, 3 में लू का अलर्ट; सीधी में आंधी से मकान गिरा, रतलाम में लगी आग

Bhopal

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। एक ओर जहां कई जिलों में तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी है। बुधवार को भोपाल, उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में तेज गर्मी देखने को मिली, वहीं सीधी, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है।

सीधी में आंधी से गिरा मकान, रतलाम में आग

बुधवार सुबह सीधी के रामपुर नैकिन के भितरी गांव में तेज आंधी से एक कच्चा मकान गिर गया। मकान अखिलेश दुबे का था, जिसके मलबे में घरेलू सामान दब गया। कई मकानों की छतें भी उड़ गईं। रतलाम के आनंदगढ़ गांव में तेज हवाओं के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें अनाज, लहसुन, चारा और दो बकरियां जलकर राख हो गईं।

अप्रैल में मौसम का तीखा मिजाज

अप्रैल के पहले तीन सप्ताह में प्रदेश भर में गर्मी, आंधी और बारिश का सिलसिला चलता रहा। कई जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में लू जैसे हालात बन गए। वहीं कुछ जिलों में ओले भी गिरे।

मंगलवार को उज्जैन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इंदौर में 42.6 और भोपाल में 41.8 डिग्री तक पारा चढ़ा। ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

लू और बारिश का संयुक्त असर

राजस्थान और गुजरात से सटी सीमाओं पर गर्म हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिससे रतलाम, मंदसौर और नीमच जैसे जिलों में लू का खतरा बढ़ गया है। वहीं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश और आंधी की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ अगले तीन दिनों तक प्रदेश में असर दिखा सकता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते गर्मी और बारिश दोनों का मिश्रित असर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिन के तापमान के साथ अब रातों का न्यूनतम तापमान भी 27-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में गर्मी का कहर और बदला मौसम: 6 जिलों में बारिश, 3 में लू का अलर्ट; सीधी में आंधी से मकान गिरा, रतलाम में लगी आग

Bhopal

 मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है।

सीधी में आंधी से गिरा मकान, रतलाम में आग

बुधवार सुबह सीधी के रामपुर नैकिन के भितरी गांव में तेज आंधी से एक कच्चा मकान गिर गया। मकान अखिलेश दुबे का था, जिसके मलबे में घरेलू सामान दब गया। कई मकानों की छतें भी उड़ गईं। रतलाम के आनंदगढ़ गांव में तेज हवाओं के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें अनाज, लहसुन, चारा और दो बकरियां जलकर राख हो गईं।

अप्रैल में मौसम का तीखा मिजाज

अप्रैल के पहले तीन सप्ताह में प्रदेश भर में गर्मी, आंधी और बारिश का सिलसिला चलता रहा। कई जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में लू जैसे हालात बन गए। वहीं कुछ जिलों में ओले भी गिरे।

मंगलवार को उज्जैन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इंदौर में 42.6 और भोपाल में 41.8 डिग्री तक पारा चढ़ा। ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

लू और बारिश का संयुक्त असर

राजस्थान और गुजरात से सटी सीमाओं पर गर्म हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिससे रतलाम, मंदसौर और नीमच जैसे जिलों में लू का खतरा बढ़ गया है। वहीं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश और आंधी की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ अगले तीन दिनों तक प्रदेश में असर दिखा सकता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते गर्मी और बारिश दोनों का मिश्रित असर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिन के तापमान के साथ अब रातों का न्यूनतम तापमान भी 27-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/summer-havoc-in-mp-and-revenge-weather-in-6-districts/article-19105

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.