ईद से पहले जगमगा रही थी कपड़ा दुकानें, अचानक लगी आग और 12 दुकानें हो गई खाक

INDORE, MP

इंदौर शहर के शृंग शृंगी मार्केट में भीषण आग लग गई. इसमें लगभग 12 से 15 दुकानें जलकर राख हो गई. मामले की सूचना मिलते ही दुकानदार और दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगी. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

इंदौर में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई. ईद से ठीक पहले शहर के कपड़ा मार्केट  के पीछे स्थित शृंग शृंगी मार्केट की बताई गई है. भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी तुरंत मौके पर पहुंचे. आग ने 12 से 15 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department) ने आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है.

इंदौर के कपड़ा मार्केट में लगी आग

इंदौर के कपड़ा मार्केट में लगी आग

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम से 5:30 बजे सूचना मिली थी कि कपड़ा मार्केट में आग लग गई है. तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची. हालांकि, शटर और चैनल गेट बंद थे, जिसके कारण दुकानों के दरवाजे तोड़े गए और दुकानदारों को बुलाकर स्थिति पर नजर रखी गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन क्योंकि कपड़ा मार्केट में वेलवेट और जरी के कपड़े हैं, आग तेजी से फैली और कई दुकानों को नुकसान हुआ.

भारी मात्रा में हुआ नुकसान

दमकल टीम को आग पर काबू पाने में बहुत परेशानी हुई. लेकिन, घटना में नुकसान बहुत अधिक हुआ है. कपड़ा मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि यह इस साल की तीसरी घटना है, जब कपड़ा मार्केट में आग लगी है. पहले भी व्यापारी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की अपील कर चुके थे, क्योंकि अनधिकृत निर्माण के कारण आग बुझाने में परेशानी होती है.

अतिक्रमण के कारण परेशानी

कपड़ा मार्केट के मेन गेट की चौड़ाई पहले 12 फुट हुआ करती थी, जो अब केवल 3 फुट रह गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है. इससे फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में समस्या आती है, जिससे नुकसान बढ़ता है. व्यापारी संघ ने प्रशासन से अपील की है कि वे अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ईद से पहले जगमगा रही थी कपड़ा दुकानें, अचानक लगी आग और 12 दुकानें हो गई खाक

INDORE, MP

इंदौर में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई. ईद से ठीक पहले शहर के कपड़ा मार्केट  के पीछे स्थित शृंग शृंगी मार्केट की बताई गई है. भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी तुरंत मौके पर पहुंचे. आग ने 12 से 15 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department) ने आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है.

इंदौर के कपड़ा मार्केट में लगी आग

इंदौर के कपड़ा मार्केट में लगी आग

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम से 5:30 बजे सूचना मिली थी कि कपड़ा मार्केट में आग लग गई है. तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची. हालांकि, शटर और चैनल गेट बंद थे, जिसके कारण दुकानों के दरवाजे तोड़े गए और दुकानदारों को बुलाकर स्थिति पर नजर रखी गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन क्योंकि कपड़ा मार्केट में वेलवेट और जरी के कपड़े हैं, आग तेजी से फैली और कई दुकानों को नुकसान हुआ.

भारी मात्रा में हुआ नुकसान

दमकल टीम को आग पर काबू पाने में बहुत परेशानी हुई. लेकिन, घटना में नुकसान बहुत अधिक हुआ है. कपड़ा मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि यह इस साल की तीसरी घटना है, जब कपड़ा मार्केट में आग लगी है. पहले भी व्यापारी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की अपील कर चुके थे, क्योंकि अनधिकृत निर्माण के कारण आग बुझाने में परेशानी होती है.

अतिक्रमण के कारण परेशानी

कपड़ा मार्केट के मेन गेट की चौड़ाई पहले 12 फुट हुआ करती थी, जो अब केवल 3 फुट रह गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है. इससे फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में समस्या आती है, जिससे नुकसान बढ़ता है. व्यापारी संघ ने प्रशासन से अपील की है कि वे अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/textile-shops-were-shining-before-eid-suddenly-and-12-shops/article-14704

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.