सरकारी अस्पताल में बच्चे को बताया मृत, प्राइवेट में हुआ सुरक्षित जन्म; डॉक्टर की लापरवाही से बाल-बाल बचा नवजात

Satna, MP

जिले के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला को बताया कि गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं चल रही और अबॉर्शन की सलाह दे दी।

परिजनों ने सरकारी रिपोर्ट को मानने के बजाय प्राइवेट सेंटर में दोबारा जांच कराई, जिसमें बच्चा पूरी तरह स्वस्थ निकला। इसके बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव हुआ। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सरकारी अस्पताल में मिली ‘मौत’ की रिपोर्ट

रामपुर बघेलान के चकेरा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय दुर्गा द्विवेदी को प्रसव पीड़ा के चलते पहले अमरपाटन सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सुबह 4 बजे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने डॉपलर और सोनोग्राफी जांच कर बताया कि शिशु की कोई हरकत नहीं है और दिल की धड़कन भी नहीं सुनाई दे रही। इसके बाद परिजनों को अबॉर्शन की सलाह दी गई।

परिजन नहीं माने, निजी जांच में निकला बच्चा स्वस्थ

महिला के पति राहुल द्विवेदी को डॉक्टरों की बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने सतर्कता बरतते हुए पत्नी को भरहुत नगर स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाकर दोबारा सोनोग्राफी करवाई। जांच में सामने आया कि गर्भस्थ शिशु पूरी तरह स्वस्थ है।

सीजेरियन से जन्मा स्वस्थ बच्चा

इसके बाद परिजन महिला को एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां सीजेरियन डिलीवरी कराई गई। ऑपरेशन के जरिए 3.5 किलो का स्वस्थ नवजात जन्मा। परिजन की सूझबूझ से एक अनचाही त्रासदी टल गई।

स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल की मेटरनिटी प्रभारी डॉ. मंजू सिंह ने बयान में कहा कि "डॉपलर और सोनोग्राफी में कोई धड़कन नहीं मिली, इसलिए डॉक्टर ने मृत घोषित किया।"
वहीं, सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने जांच के आदेश देते हुए कहा, "मामले की पूरी छानबीन की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सरकारी अस्पताल में बच्चे को बताया मृत, प्राइवेट में हुआ सुरक्षित जन्म; डॉक्टर की लापरवाही से बाल-बाल बचा नवजात

Satna, MP

परिजनों ने सरकारी रिपोर्ट को मानने के बजाय प्राइवेट सेंटर में दोबारा जांच कराई, जिसमें बच्चा पूरी तरह स्वस्थ निकला। इसके बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव हुआ। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सरकारी अस्पताल में मिली ‘मौत’ की रिपोर्ट

रामपुर बघेलान के चकेरा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय दुर्गा द्विवेदी को प्रसव पीड़ा के चलते पहले अमरपाटन सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सुबह 4 बजे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने डॉपलर और सोनोग्राफी जांच कर बताया कि शिशु की कोई हरकत नहीं है और दिल की धड़कन भी नहीं सुनाई दे रही। इसके बाद परिजनों को अबॉर्शन की सलाह दी गई।

परिजन नहीं माने, निजी जांच में निकला बच्चा स्वस्थ

महिला के पति राहुल द्विवेदी को डॉक्टरों की बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने सतर्कता बरतते हुए पत्नी को भरहुत नगर स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाकर दोबारा सोनोग्राफी करवाई। जांच में सामने आया कि गर्भस्थ शिशु पूरी तरह स्वस्थ है।

सीजेरियन से जन्मा स्वस्थ बच्चा

इसके बाद परिजन महिला को एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां सीजेरियन डिलीवरी कराई गई। ऑपरेशन के जरिए 3.5 किलो का स्वस्थ नवजात जन्मा। परिजन की सूझबूझ से एक अनचाही त्रासदी टल गई।

स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल की मेटरनिटी प्रभारी डॉ. मंजू सिंह ने बयान में कहा कि "डॉपलर और सोनोग्राफी में कोई धड़कन नहीं मिली, इसलिए डॉक्टर ने मृत घोषित किया।"
वहीं, सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने जांच के आदेश देते हुए कहा, "मामले की पूरी छानबीन की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-child-in-a-government-hospital-told-the-newborn-narrowly/article-27839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.