अक्षय तृतीया पर मध्यप्रदेश में गूंजीं शहनाइयां: छिंदवाड़ा में 928 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे, उज्जैन में CM ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

Ujjain

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश में सामूहिक विवाह समारोहों की धूम देखने को मिली। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हजारों जोड़े विवाह बंधन में बंधे। छिंदवाड़ा में सबसे बड़ी संख्या में 928 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए, जबकि उज्जैन के दाऊदखेड़ी गांव में हुए समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70 नवविवाहितों को स्वयं आशीर्वाद दिया और उपहार भी भेंट किए।

 मुख्यमंत्री यादव इसके बाद शाजापुर रवाना हुए, जहां 1200 जोड़ों के विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' के अंतर्गत इन सभी समारोहों में नवविवाहितों को उपहार और आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

रतलाम में सांस्कृतिक रंग, इंदौर-भोपाल में भव्य आयोजन

रतलाम में राजपूत समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली दूल्हों की बारात ने शहर को उत्सवमय बना दिया। हाथी खाना स्थित धर्मशाला में 6 जोड़ों का विवाह कराया गया, साथ ही प्रतीकात्मक तुलसी विवाह का भी आयोजन हुआ।

इंदौर में 200 से अधिक स्थानों पर विवाह समारोह आयोजित हुए, जिनमें से 9 जगहों पर सामूहिक विवाह संपन्न हुए। भोपाल के फंदा क्षेत्र में 151 जोड़ों ने एक साथ विवाह किया, जबकि अन्य आयोजनों में 81 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे।

ग्वालियर में भी दिखा उत्साह

ग्वालियर में भी सामूहिक विवाह समारोहों की श्रृंखला देखने को मिली। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर कुल 172 शादियां कराई गईं। हर आयोजन में प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं की निगरानी की गई और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी गईं।

सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल

अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त मानते हुए राज्य सरकार और सामाजिक संगठनों ने मिलकर इन आयोजनों को सफल बनाया। इन समारोहों में ना केवल वर-वधू को नया जीवन मिला, बल्कि सामाजिक सहयोग और एकता की मिसाल भी देखने को मिली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अक्षय तृतीया पर मध्यप्रदेश में गूंजीं शहनाइयां: छिंदवाड़ा में 928 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे, उज्जैन में CM ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

Ujjain

 मुख्यमंत्री यादव इसके बाद शाजापुर रवाना हुए, जहां 1200 जोड़ों के विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' के अंतर्गत इन सभी समारोहों में नवविवाहितों को उपहार और आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

रतलाम में सांस्कृतिक रंग, इंदौर-भोपाल में भव्य आयोजन

रतलाम में राजपूत समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली दूल्हों की बारात ने शहर को उत्सवमय बना दिया। हाथी खाना स्थित धर्मशाला में 6 जोड़ों का विवाह कराया गया, साथ ही प्रतीकात्मक तुलसी विवाह का भी आयोजन हुआ।

इंदौर में 200 से अधिक स्थानों पर विवाह समारोह आयोजित हुए, जिनमें से 9 जगहों पर सामूहिक विवाह संपन्न हुए। भोपाल के फंदा क्षेत्र में 151 जोड़ों ने एक साथ विवाह किया, जबकि अन्य आयोजनों में 81 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे।

ग्वालियर में भी दिखा उत्साह

ग्वालियर में भी सामूहिक विवाह समारोहों की श्रृंखला देखने को मिली। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर कुल 172 शादियां कराई गईं। हर आयोजन में प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं की निगरानी की गई और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी गईं।

सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल

अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त मानते हुए राज्य सरकार और सामाजिक संगठनों ने मिलकर इन आयोजनों को सफल बनाया। इन समारोहों में ना केवल वर-वधू को नया जीवन मिला, बल्कि सामाजिक सहयोग और एकता की मिसाल भी देखने को मिली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-cm-blessed-the-newly-married-in-ujjain-928-couples/article-19099

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.