7 महीने में 25 शादियाँ! भोपाल से पकड़ी गई 23 वर्षीय 'लुटेरी दुल्हन' ... ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

भोपाल/जयपुर।

शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर युवती को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा।

मात्र 23 साल की इस महिला ने बीते 7 महीनों में 25 अलग-अलग पुरुषों से विवाह रचाकर लाखों की ठगी की। आरोपी युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के हराजगंज निवासी अनुराधा के रूप में हुई है। राजस्थान पुलिस ने उसे भोपाल के बैरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

शादी के नाम पर दो लाख लेकर फरार हुई थी आरोपी

जानकारी के अनुसार, अनुराधा ने हाल ही में भोपाल निवासी गब्बर नामक युवक से 2 लाख रुपये लेकर शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह नकदी और गहनों समेत फरार हो गई। इसके पहले भी वह इसी तरह अलग-अलग शहरों में युवकों को निशाना बनाकर शादी करती और valuables लेकर गायब हो जाती थी।

ग्राहक बनकर बिछाया जाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस को जैसे ही अनुराधा की मौजूदगी की खबर भोपाल में मिली, उन्होंने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने बोगस ग्राहक बनकर उससे संपर्क किया और तय स्थान पर बुलाया। जैसे ही अनुराधा मिलने पहुंची, पुलिस ने उसे बैरसिया के कालापीपल पन्ना खेड़ी इलाके से धर दबोचा।

2 से 5 लाख तक लेते थे फर्जी एजेंट, गिरोह सक्रिय

प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि अनुराधा अकेली नहीं थी। उसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो फर्जी विवाह एजेंट बनकर भोले-भाले युवकों को फंसाता था। शादी करवाने के नाम पर एजेंट्स 2 से 5 लाख रुपए तक की मांग करते थे। गिरोह का संचालन भोपाल से ही किया जा रहा था।

पुलिस पूछताछ में जुटी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी अनुराधा से विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी जल्द ही पहुंच बना ली जाएगी। इस पूरे मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

7 महीने में 25 शादियाँ! भोपाल से पकड़ी गई 23 वर्षीय 'लुटेरी दुल्हन' ... ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

भोपाल/जयपुर।

मात्र 23 साल की इस महिला ने बीते 7 महीनों में 25 अलग-अलग पुरुषों से विवाह रचाकर लाखों की ठगी की। आरोपी युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के हराजगंज निवासी अनुराधा के रूप में हुई है। राजस्थान पुलिस ने उसे भोपाल के बैरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

शादी के नाम पर दो लाख लेकर फरार हुई थी आरोपी

जानकारी के अनुसार, अनुराधा ने हाल ही में भोपाल निवासी गब्बर नामक युवक से 2 लाख रुपये लेकर शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह नकदी और गहनों समेत फरार हो गई। इसके पहले भी वह इसी तरह अलग-अलग शहरों में युवकों को निशाना बनाकर शादी करती और valuables लेकर गायब हो जाती थी।

ग्राहक बनकर बिछाया जाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस को जैसे ही अनुराधा की मौजूदगी की खबर भोपाल में मिली, उन्होंने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने बोगस ग्राहक बनकर उससे संपर्क किया और तय स्थान पर बुलाया। जैसे ही अनुराधा मिलने पहुंची, पुलिस ने उसे बैरसिया के कालापीपल पन्ना खेड़ी इलाके से धर दबोचा।

2 से 5 लाख तक लेते थे फर्जी एजेंट, गिरोह सक्रिय

प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि अनुराधा अकेली नहीं थी। उसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो फर्जी विवाह एजेंट बनकर भोले-भाले युवकों को फंसाता था। शादी करवाने के नाम पर एजेंट्स 2 से 5 लाख रुपए तक की मांग करते थे। गिरोह का संचालन भोपाल से ही किया जा रहा था।

पुलिस पूछताछ में जुटी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी अनुराधा से विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी जल्द ही पहुंच बना ली जाएगी। इस पूरे मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/682cabe179e31/article-21609

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.