गुना में पहली बारिश ने मचाई तबाही: तेज़ आंधी और मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Guna, MP

जिले में इस मौसम की पहली झमाझम बारिश जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत लाई, वहीं यह तेज़ आंधी और तूफानी हवाओं के साथ तबाही का पैगाम भी लाई। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक लगातार जारी रही।

बारिश के बाद गुना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने, कच्चे मकानों के ढहने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी घटनाओं से भारी नुकसान हुआ।

गुना शहर में पेड़ों के गिरने और जलभराव से हालात बिगड़े

शहर के जाट मोहल्ला, मंदिर घाट, राधा कॉलोनी जैसे इलाकों में वर्षों पुराने पेड़ गिर गए, जिससे कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई और यातायात रुका रहाविकास नगर और कुशमौदा में कच्चे मकानों के टीनशेड उड़ गए, जिससे लोग दहशत में आ गए।

जयस्तंभ चौक स्थित पुराने आरटीओ भवन की बाउंड्री दीवार भी तेज हवाओं में ढह गई, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे जयस्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहा, श्रीराम कॉलोनी और कर्नलगंज में गंभीर जलभराव देखा गया, जिसका कारण नगर पालिका की लापरवाही से समय पर नालियों की सफाई न होना बताया गया।

कलेक्ट्रेट भवन भी जलभराव की चपेट में

करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग भी इस बारिश से नहीं बच सकी। बरामदों और हॉल में पानी भर गया और सीलिंग से पानी टपकने की तस्वीरों ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दर्शाता है कि बड़ी लागत से तैयार सरकारी भवन भी बारिश के एक झटके में असहाय हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान, कई परिवार बेघर

म्याना और आसपास के गांवों में तेज हवाओं और बारिश ने कई कच्चे घरों को पूरी तरह ढहा दिया। छप्पर, कवेलू और टीन उड़ गए और कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। बिजली पोल टूटकर घरों और सड़कों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने की खबरें भी सामने आई हैं।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन चिंता भी बढ़ी

बारिश से पहले जिले का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में यह बारिश तुरंत ठंडक लेकर आई, लेकिन तबाही के दृश्य चिंता का विषय बन गए। लोगों ने राहत तो महसूस की, लेकिन उसकी कीमत जलभराव, बिजली कटौती और टूटे मकानों के रूप में चुकानी पड़ी।

नगर पालिका की तैयारियां सवालों के घेरे में

बारिश ने नगरपालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने, नालियों की समय पर सफाई न होने और आपदा प्रबंधन की सुस्त रफ्तार ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुए, तो मानसून में हालात और भी बदतर हो सकते हैं।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सभी वार्डों की नालियों की सफाई, पेड़ों की छंटाई और बिजली व्यवस्था की मरम्मत की मांग की है, ताकि अगली बारिश राहत का कारण बने, आफत नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना में पहली बारिश ने मचाई तबाही: तेज़ आंधी और मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Guna, MP

बारिश के बाद गुना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने, कच्चे मकानों के ढहने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी घटनाओं से भारी नुकसान हुआ।

गुना शहर में पेड़ों के गिरने और जलभराव से हालात बिगड़े

शहर के जाट मोहल्ला, मंदिर घाट, राधा कॉलोनी जैसे इलाकों में वर्षों पुराने पेड़ गिर गए, जिससे कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई और यातायात रुका रहाविकास नगर और कुशमौदा में कच्चे मकानों के टीनशेड उड़ गए, जिससे लोग दहशत में आ गए।

जयस्तंभ चौक स्थित पुराने आरटीओ भवन की बाउंड्री दीवार भी तेज हवाओं में ढह गई, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे जयस्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहा, श्रीराम कॉलोनी और कर्नलगंज में गंभीर जलभराव देखा गया, जिसका कारण नगर पालिका की लापरवाही से समय पर नालियों की सफाई न होना बताया गया।

कलेक्ट्रेट भवन भी जलभराव की चपेट में

करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग भी इस बारिश से नहीं बच सकी। बरामदों और हॉल में पानी भर गया और सीलिंग से पानी टपकने की तस्वीरों ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दर्शाता है कि बड़ी लागत से तैयार सरकारी भवन भी बारिश के एक झटके में असहाय हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान, कई परिवार बेघर

म्याना और आसपास के गांवों में तेज हवाओं और बारिश ने कई कच्चे घरों को पूरी तरह ढहा दिया। छप्पर, कवेलू और टीन उड़ गए और कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। बिजली पोल टूटकर घरों और सड़कों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने की खबरें भी सामने आई हैं।

गर्मी से मिली राहत, लेकिन चिंता भी बढ़ी

बारिश से पहले जिले का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में यह बारिश तुरंत ठंडक लेकर आई, लेकिन तबाही के दृश्य चिंता का विषय बन गए। लोगों ने राहत तो महसूस की, लेकिन उसकी कीमत जलभराव, बिजली कटौती और टूटे मकानों के रूप में चुकानी पड़ी।

नगर पालिका की तैयारियां सवालों के घेरे में

बारिश ने नगरपालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने, नालियों की समय पर सफाई न होने और आपदा प्रबंधन की सुस्त रफ्तार ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुए, तो मानसून में हालात और भी बदतर हो सकते हैं।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सभी वार्डों की नालियों की सफाई, पेड़ों की छंटाई और बिजली व्यवस्था की मरम्मत की मांग की है, ताकि अगली बारिश राहत का कारण बने, आफत नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-first-rains-in-guna-caused-devastation/article-24219

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.