उज्जैन में विक्रमोत्सव का भव्य आगाज, 125 दिन चलेंगे सांस्कृतिक और व्यापारिक आयोजन

Ujjain, MP

उज्जैन में 125 दिवसीय विक्रमोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. जिसमें सीएम मोहन यादव शामिल हुए. गायक हंसराज रघुवंशी ने रंगारंग प्रस्तुति दी.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में 125 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ किया. इस ऐतिहासिक उत्सव में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जिम्बाब्वे के उपमंत्री मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे. वहीं, प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुति दी. इसके साथ ही दिग्गज ड्रम वादक शिवमणि ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी, जिससे पूरा दशहरा मैदान गूंज उठा.

उज्जयिनी गौरव दिवस के रूप में मनेगा गुड़ी पड़वा
मुख्यमंत्री ने विक्रमोत्सव को "सांस्कृतिक पुनर्जागरण का पर्व" बताते हुए कहा कि, ''अगले 125 दिनों तक उज्जैन में कई सांस्कृतिक और व्यापारिक आयोजन होंगे.'' उन्होंने यह भी घोषणा की कि, ''30 मार्च, गुड़ी पड़वा को उज्जयिनी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा. जहां 1,500 ड्रोन से भगवान शिव की आकृति आसमान में उकेरी जाएगी.''

    शौर्य, न्याय और पराक्रम की धरती उज्जैन
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में वीर दुर्गादास राठौड़ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ''वे तीन पीढ़ियों तक संघर्ष करते रहे और उज्जैन को कर्मभूमि के रूप में चुना.'' साथ ही, राजा भोज, विक्रमादित्य और भर्तृहरि के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि, ''हर शासक विक्रमादित्य जैसा बनना चाहता है.'' मुख्यमंत्री ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा प्रणाली पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि, ''भले ही उसने हमें अपनी जड़ों से दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह महान विभूतियों को याद करने से हमें रोक नहीं सका.''

    हंसराज रघुवंशी और शिवमणि की शानदार प्रस्तुति
    विक्रमोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने शिव भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया. उन्होंने मंच से "काल भी उसका क्या बिगाड़े, महाकाल जिसके सिर पर हाथ" गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा, दिग्गज ड्रम वादक शिवमणि ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी, जिससे पूरा दशहरा मैदान गूंज उठा.

    वैदिक घड़ी संसद में लगाने का प्रस्ताव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष संसद में वैदिक घड़ी स्थापित करने का सुझाव रखा, जिससे भारतीय संस्कृति को और बढ़ावा मिल सके. बता दें कि यह महोत्सव 30 जून तक जारी रहेगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियां, व्यापार मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना का भी जिक्र किया.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    उज्जैन में विक्रमोत्सव का भव्य आगाज, 125 दिन चलेंगे सांस्कृतिक और व्यापारिक आयोजन

    Ujjain, MP

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में 125 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ किया. इस ऐतिहासिक उत्सव में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जिम्बाब्वे के उपमंत्री मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे. वहीं, प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुति दी. इसके साथ ही दिग्गज ड्रम वादक शिवमणि ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी, जिससे पूरा दशहरा मैदान गूंज उठा.

    उज्जयिनी गौरव दिवस के रूप में मनेगा गुड़ी पड़वा
    मुख्यमंत्री ने विक्रमोत्सव को "सांस्कृतिक पुनर्जागरण का पर्व" बताते हुए कहा कि, ''अगले 125 दिनों तक उज्जैन में कई सांस्कृतिक और व्यापारिक आयोजन होंगे.'' उन्होंने यह भी घोषणा की कि, ''30 मार्च, गुड़ी पड़वा को उज्जयिनी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा. जहां 1,500 ड्रोन से भगवान शिव की आकृति आसमान में उकेरी जाएगी.''

      शौर्य, न्याय और पराक्रम की धरती उज्जैन
      मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में वीर दुर्गादास राठौड़ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ''वे तीन पीढ़ियों तक संघर्ष करते रहे और उज्जैन को कर्मभूमि के रूप में चुना.'' साथ ही, राजा भोज, विक्रमादित्य और भर्तृहरि के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि, ''हर शासक विक्रमादित्य जैसा बनना चाहता है.'' मुख्यमंत्री ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा प्रणाली पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि, ''भले ही उसने हमें अपनी जड़ों से दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह महान विभूतियों को याद करने से हमें रोक नहीं सका.''

      हंसराज रघुवंशी और शिवमणि की शानदार प्रस्तुति
      विक्रमोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने शिव भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया. उन्होंने मंच से "काल भी उसका क्या बिगाड़े, महाकाल जिसके सिर पर हाथ" गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा, दिग्गज ड्रम वादक शिवमणि ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी, जिससे पूरा दशहरा मैदान गूंज उठा.

      वैदिक घड़ी संसद में लगाने का प्रस्ताव
      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष संसद में वैदिक घड़ी स्थापित करने का सुझाव रखा, जिससे भारतीय संस्कृति को और बढ़ावा मिल सके. बता दें कि यह महोत्सव 30 जून तक जारी रहेगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियां, व्यापार मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना का भी जिक्र किया.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-grand-debut-of-vikramotsav-in-ujjain-will-run-for/article-11801

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.