मथुरा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: इंदौर के तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत, शव खुरच कर उठाने पड़े

Indor

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें इंदौर के रहने वाले तीन सगे भाई भी शामिल हैं।

 हादसा इतना भयावह था कि शवों के टुकड़े सड़क पर चिपक गए जिन्हें पुलिस को खुरच कर पॉलीथिन में भरना पड़ा। यह हादसा जैत थाना क्षेत्र के छटीकरा-आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर मोड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के राजनगर निवासी हुकुम चंद शर्मा (40), मुकेश शर्मा (45), और प्यारे लाल शर्मा (60) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मथुरा आए थे। शनिवार को ये सभी वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुई। टेंपो में बैठे 5 लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया। मौके पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मथुरा के जयसिंहपुरा निवासी टेंपो चालक साबिर (25) की भी मौत हुई। घायल शिवम शर्मा (20), जो मृतकों का चचेरा भाई है, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि तीन शवों को खुरच कर पॉलीथिन में भरना पड़ा। सड़क पर मृतकों की चप्पलें और निजी सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया।

बताया गया है कि टेंपो चालक साबिर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और घर में माता-पिता व बहन का खर्च उसी के कंधों पर था।

फिलहाल, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

मथुरा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: इंदौर के तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत, शव खुरच कर उठाने पड़े

Indor

 हादसा इतना भयावह था कि शवों के टुकड़े सड़क पर चिपक गए जिन्हें पुलिस को खुरच कर पॉलीथिन में भरना पड़ा। यह हादसा जैत थाना क्षेत्र के छटीकरा-आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर मोड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के राजनगर निवासी हुकुम चंद शर्मा (40), मुकेश शर्मा (45), और प्यारे लाल शर्मा (60) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मथुरा आए थे। शनिवार को ये सभी वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुई। टेंपो में बैठे 5 लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया। मौके पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मथुरा के जयसिंहपुरा निवासी टेंपो चालक साबिर (25) की भी मौत हुई। घायल शिवम शर्मा (20), जो मृतकों का चचेरा भाई है, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि तीन शवों को खुरच कर पॉलीथिन में भरना पड़ा। सड़क पर मृतकों की चप्पलें और निजी सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया।

बताया गया है कि टेंपो चालक साबिर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और घर में माता-पिता व बहन का खर्च उसी के कंधों पर था।

फिलहाल, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heart-wrenching-road-accident-in-mathura-including-three-brothers/article-19540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.