मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है।

बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तेज़ आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि यह स्थिति आगामी 13 मई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ और चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने, आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

शनिवार को भी राज्य के विभिन्न भागों में मौसम सक्रिय रहा। ग्वालियर और मंडला में शाम के समय बारिश हुई, जबकि डिंडौरी में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मौसमी रुख 13 मई तक बना रह सकता है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

वहीं, 12 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम अपेक्षाकृत साफ और खुला रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तेज़ आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि यह स्थिति आगामी 13 मई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ और चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने, आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

शनिवार को भी राज्य के विभिन्न भागों में मौसम सक्रिय रहा। ग्वालियर और मंडला में शाम के समय बारिश हुई, जबकि डिंडौरी में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मौसमी रुख 13 मई तक बना रह सकता है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

वहीं, 12 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम अपेक्षाकृत साफ और खुला रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-weather-patterns-will-change-again-in-madhya-pradesh/article-20436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.